राजस्थान पुलिस : अलवर SHO व हेडकांस्टेबल ने 50 लाख रुपए लेकर गाड़ी में सवार अपराधियों को छोड़ा

अलवर, 20 जुलाई। राजस्थान पुलिस के दामन पर एक बार फिर अपराधियों से मिलीभगत के दाग लगे हैं। इस बार अलवर शहर कोतवाल महेश शर्मा व हेडकांस्टेबल जान मोहम्मद ने 50 लाख रुपए गाड़ी में सवार अपराधियों को छोड़ा है। रिश्वत के आरोप लगने के बाद एसएचओ शर्मा व एचसी मोहम्मद को निलंबित कर दिया गया है।

alwar Police

अलवर एसपी तेजस्वनी गौतम के अनुसार शहर कोतवाल महेश शर्मा व हेड कांस्टेबल जान मोहम्मद के बारे में गोपनीय सूचना मिली कि 10 जुलाई की देर रात पुलिस ने एक गाड़ी को रोका था,​ जिसमें अपराधी सवार थे। गाड़ी में 50 लाख रुपए भी रखे हुए थे। आरोप है कि अलवर कोतवाल महेश शर्मा व हेड कांस्टेबल जान मोहम्मद ने वो 50 लाख रुपए लेकर दोनों अपराधियों को छोड़ दिया।

अलवर एसपी गौतम ने गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस के उच्च अधिकारियों को जानकारी देकर पूरे मामले की जांच करवाई गई। फिर प्रथमदृष्टया दोषी मानते हुए और पुलिस की छवि को धूमिल करने पर एसएचओ महेश शर्मा और हेडकांस्टेबल जान मोहम्मद को निलम्बित कर दिया गया है। प्रकरण की जांच पुलिस मुख्यालय जयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतीश चंद्र को सौंपी गई है।

बता दें कि अलवर कोतवाली पुलिस थाना इलाके में अवैध शराब माफिया और सटोरिए सक्रिय हैं। कोतवाली थाने के पुलिसकर्मियों पर आए दिन भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहते हैं। अपराधियों द्वारा मंथली बंधी तक दिए जाने के आरोप लगते हैं। निलंबित कोतवाल महेश शर्मा पर तो सदर थानाधिकारी रहते हुए साइबर क्राइम के मामले में पकड़े गए आरोपियों से रिश्वत लेने के आरोप लग चुके हैं।

इधर, हेडकांस्टेबल जान मोहम्मद की लग्जरी लाइफ स्टाइल भी सबको चौंका रही है। अपनाघर शालीमार सोसायटी के शानदार फ्लैट में रहने वाले जान मोहम्मद ने हाल ही लग्जरी कार भी खरीदी है। मोहम्मद गले में मोटी सोने की चेन और अंगुलियों में सोने की अंगूठी पहनकर रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+