ICU वार्ड कोविड मुक्त घोषित हुआ तो 'ओ साकी साकी' गाने पर जमकर नाचे नर्सिंगकर्मी, देखें वायरल वीडियो
अलवर। राजस्थान में अलवर के राजकीय राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय के सर्जिकल आईसीयू वार्ड में ड्यूटी पर तैनात नर्सिंगकर्मियों का पीपीई किट पहनकर फिल्मी गानों पर डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। यह विडियो सोमवार रात करीब 12 से 1 बजे के बीच का बताया जा रहा है।
Recommended Video

दरअसल, हाल ही अस्पताल प्रबंधन ने इस वार्ड को तीन दिन पहले ही कोविड मुक्त वार्ड बनाया है। कोरोना वायरस फैलने के दौरान 10 बैड के सर्जिकल आईसीयू वार्ड को 6 बैड का कोरोना आईसीयू वार्ड बना दिया था। अब कोरोना मरीजों का ग्राफ गिरने के बाद इस वार्ड को कोविड फ्री घोषित कर वापस सर्जिकल आईसीयू के लिए तीन दिन पहले ही शुरू किया था।
सोमवार रात्रि ड्यूटी के दौरान नर्सिंग कर्मी प्रदीप कुमार शर्मा व योगेश कुमार यादव सहित एक सफाईकर्मी अजय पुत्र ब्रजमोहन ने पीपीई किट पहनकर ओ साकी साकी...गाने पर डांस करके वीडियो बनाया था। अस्पताल के उप नियंत्रक डॉ. सुशील बत्रा ने बताया कि इस मामले में पीएमओ ने जांच कमेटी बनाकर नर्सिंगकर्मियों को वार्ड से हटा दिया है। जबकि सफाईकर्मी की सेवा खत्म कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications