शर्मनाक: चार बेटियों को शहर दिखाने लाया पिता और फिर चारों को छोड़ गया लावारिस
अलवर। क्या एक पिता ऐसा भी कर सकता है? ये खबर आपको वाकई हैरान कर देगी। 4 बच्चियां, जिनमें सबसे बड़ी की उम्र सिर्फ 6 साल है और सबसे छोटी तो अभी महज 6 महीने की है।इनका पिता इन बच्चियों को गांव से शहर लेकर आया और फिर शहर में लावारिस छोड़कर वापस गांव लौट गया। हां, इस बेरहम बाप को इतनी दया जरूर आई कि ये अपनी 4 बच्चियों को खाने के लिए एक बिस्कुट का पैकेट भी देकर गया।

पूरा मामला राजस्थान के अलवर जिले का है। अलवर के चिरवारी गांव का रहने वाला जमशेद अपनी चारों बच्चियों और एक बेटे के साथ ई-रिक्शा लेकर शहर आया। शाम को बेटे को लेकर जमशेद वापस गांव लौट गया और चारों बच्चियों को वहीं छोड़ दिया, जिसमें तराना 6 साल की, अल्फिजा 4 साल की, अफराना एक साल की और अलसिफा सिर्फ 6 महीने की है। बच्चियों को इस तरह लावारिस में हाल में खड़ा देख किसी शख्स ने इसकी सूचना पुलिस और चाइल्ड हेल्प लाइन को दी।
चाइल्ड लाइन समन्वयक मुकेश पोसवाल ने बताया कि सबसे बड़ी बेटी तराना जो 6 साल की है। उसी ने ही ये सारी बातें बताई। बच्ची ने बताया कि पिताजी ने हम सबको यहीं बैठने को कहा था और कहा कि मैं कल तुमको आकर ले जाऊंगा। फिलहाल पुलिस ने इन सभी बच्चियों को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया है और बच्चियों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications