राजस्थान में व्यापारी ने दी जान, वीडियो में बोला-बीवी छोड़ गई, प्रेमिका भी धोखेबाज निकली
राजस्थान के अलवर में व्यापारी सुनील कुमार शर्मा की आत्महत्या के बाद उनका एक वीडियो व पांच पेज का सुसाइड नोट सामने आया है।
राजस्थान के नए जिले कोटपुतली-बहरोड़ में व्यापारी सुनील कुमार शर्मा ने मौत को गले लगा लिया। शर्मा का मौत से पहले शूट किया गया वीडियो और पांच पेज का सुसाइड नोट सामने आया है, जिसमें मौत के लिए पत्नी, प्रेमिका व दोस्तों को जिम्मेदार ठहराया गया है। सबके बारे में कई बातों का जिक्र किया है।

जानकारी के अनुसार सुसाइड करने वाले 38 वर्षीय व्यापारी सुनील कुमार शर्मा ने वीडियो में कहा कि 'दुनिया बहुत खराब हो चुकी है। कोई किसी का नहीं है। सब बेकार है। एक साल पहले पत्नी छोड़कर भाग गई। उसने आज तक फोन नहीं किया। गर्लफ्रेंड भी धोखेबाज निकली। ससुराल वालों ने एक लाख रुपए लिए थे जो अब तक नहीं लौटाए, सब निकम्मे हैं'।
दरअसल, व्यापारी ने 31 अगस्त को खुदकुशी कर ली थी। पुलिस जांच में उसका पांच पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि सबसे पहले मुझे यह बताते हुए खेद हो रहा है कि मैं आत्महत्या कर रहा हूं। लोगों ने बड़े ही सिस्टम से मुझे फंसाया है। मैं न जुबान अंदर कर सकता हूं और न ही बाहर। 12 साल में मेरे साथ यह सब किया गया। किसी को भी महसूस नहीं हुआ और मु्झे खत्म कर दिया।
सुनील कुमार शर्मा ने यह भी लिखा कि जिंदगी में दोस्तों पर भी विश्वास नहीं करना चाहिए। सबने मुझे मरे हुए के समान कर दिया है। मेरी प्रेमिका दस साल से मेरे साथ रहकर धोखा दे गई। उसने मेरा मानसिक, आर्थिक व यौन शोषण किया। किसी के खिलाफ मेरे पास कोई सबूत नहीं थे। यही समस्या है'।
मीडिया से बातचीत में सुनील के पिता प्रमोद शर्मा ने बताया कि उनके बेटे ने बहरोड़ में मोबाइलों की दुकान कर रखी थी। कुछ माह पहले उसने पार्टनरशिप में होटल भी खोला था। उसके दोस्तों ने रुपयों का गबन कर लिया। सुनील ने वीडियो में कई लोगों के नाम भी लिए हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications