Alwar Accident: ट्रैक्‍टर ट्रॉली-टेंपो की टक्‍कर के बाद लगी आग, 3 भाई-बहनों व पिता की मौत

यह सड़क हादसा राजस्‍थान के अलवर जिले के कठूमर पुलिस थाना इलाके में हुआ। मरने वालों में एक बेटी, दो बेटे व पिता शामिल थे।

Alwar Accident

राजस्‍थान के अलवर जिले के कठूमर पुलिस थाना इलाके में ट्रैक्‍टर-ट्रॉली और टैंपों के बीच भयंकर सड़क हादसा हुआ है, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पिता व तीन बच्‍चे शामिल थे। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। एक्‍सीडेंट के बाद गुस्‍साई भीड़ ने ट्रैक्‍टर-ट्रॉली के आग लगा दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस व दमकल पर लोगों ने पथराव कर दिया।

कठूमर डीएसपी अशोक चौहान ने बताया कि 40 वर्षीय मुरारी राव राजपूत निवासी सुंडयाना थाना कठूमर अपनी 13 वर्षीय बेटी कृष्णा, 15 वर्षीय बेटे नीतू व 11 वर्षीय बेटे गौरव व पत्‍नी के साथ लाड के साथ टैंपा में सवार होकर जा रहा था।

रास्‍ते में खेडा मैदा गांव के पास ट्रैक्‍टर ट्रॉली ने टैंपों को टक्‍कर मार दी, जिससे टैंपो चालक मुरारी व उनके तीन बच्‍चों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पत्‍नी लाड को कठूमर के सरकारी अस्‍पताल में भर्ती करवाया।

अलवर एसपी आनंद मिश्रा के अनुसार कठूमर पुलिस थाना इलाके में कठूमर से भनोखर की ओर जाने वाले मार्ग पर एक्‍सीडेंट की सूचना पाकर बहतुकला थाना पुलिस व दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचे। स्‍थानीय लोगों ने विरोध जताया और ट्रैक्‍टर ट्रॉली के आग लगा दी।

पुलिस की गाड़ी के भी शीशे तोड़ दिए। फिर मौके पर आस-पास के पांच पुलिस थानों का जाब्‍ता भेजा गया। ग्रामीणों ने घटनास्‍थल पर जाम लगा दिया और शवों को नहीं उठाने दिया। पुलिस ने उनको समझाइश की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+