अलवर : मां के अंतिम संस्कार में एनवक्त पर 4 साल की बेटी ने खोला रेप व मर्डर का राज
अलवर। राजस्थान के अलवर जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिस व्यक्ति ने महिला की हत्या की वो ही उसके अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा था। अंतिम संस्कार में एनवक्त पर मृतका की चार साल की बेटी ने जो कुछ बयां किया उसे सुनकर परिजनों का खून खौल उठा और उन्होंने अंतिम संस्कार बीच में रुकवाकर आरोपी को पड़का और पुलिस के हवाले कर दिया।

ट्रांसपोर्ट के बिजनेस में था पार्टनर
जानकारी के अनुसार अलवर जिले के शाहजहांपुर के बेलनी गांव निवासी एक व्यक्ति जयपुर के खो नागोरियान में ट्रांसपोर्ट का काम करता है। वह डेढ़ साल से यहां के शंकर विहार में अपने परिवार के साथ रहता है। शंकर विहार निवासी 43 वर्षीय महावीर सिंह गुर्जर उसका बिजनेस पार्टनर है।
Gold in Alwar : राजस्थान में यहां पर है 11 लाख टन सोने का भंडार, देश के कुल सोने से 5 गुना ज्यादा
शाहजहांपुर थाना प्रभारी सुनील जांगिड़ ने बताया कि 17 नवंबर को मृतका का पति मुहाना मंडी से सब्जी भरकर अलवर जिले के भिवाड़ी के लिए घर से निकला था। 18 नवंबर को दोपहर 12 बजे उसके पास बिजनेस पार्टनर महावीर गुर्जर का फोन आया। उसने बताया कि बीमारी की वजह से उसकी पत्नी की मौत हो गई है।
परिजनों को बेटी ने बताई हकीकत
इसके बाद महावीर गुर्जर मृतका का शव लेकर दाह संस्कार के लिए मृतका के ससुराल ले आया। यहां पर सब बीमारी की वजह से उसकी मौत मानकर अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे थे। इस दौरान मृतका की चार साल की बेटी ने परिजनों को बातों बातों में बताया कि उसकी मम्मी को महावीर अंकल ने मारा है। उन्होंने कपड़े भी उतार रखे थे।
महावीर के खिलाफ हत्या व दुष्कर्म का मामला
चार साल की बेटी की यह बात सुनकर परिजनों को शक हुआ और उन्होंने वहीं पर महावीर को पकड़ लिया तथा अंतिम संस्कार बीच में रोककर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर शाहजहांपुर पुलिस मौक पर पहुंची और महावीर को पकड़ लिया। परिजनों की शिकायत पर उसके खिलाफ हत्या व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।












Click it and Unblock the Notifications