अलवर: नाबालिग को 4 लोगों ने अगवाकर पहाड़ियों में दुष्कर्म किया, पिता ने आकर मुक्त कराया

अलवर. राजस्थान के अलवर जिले में 4 युवकों ने एक नाबालिग लड़की को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। उसके बाद आरोपियों की तलाश में जुटी। एसएचओ जितेंद्र नावरिया ने बताया कि, साकिब पुत्र खुर्शीद निवासी अरंडका और उसके तीन साथियों ने किशोरी को अपहृत किया था। सामूहिक दुष्कर्म की वारदात 26 जनवरी को अंजाम दी गई थी।

13 year girl abducted and ganraped in alwar by four men

तिजारा थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की पशुओं के लिए चारा काटने जंगल गई थी। वहीं से साकिब पुत्र खुर्शीद निवासी अरंडका और उसके साथियों ने उसका अपहरण किया। पहले उन्होंने पहाड़ियों में उसका सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे अपने गांव ले गए। रात तक बेटी के घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। पिता ने गांववालों के साथ मिलकर किशोरी को खोजा। तब ढूंढने के दौरान उन्हें पता चला कि एक किशोरी को अरंडका गांव में बंधक बनाकर रखा गया ​है।

​किशोरी का पिता अरंडका गांव पहुंचा। जहां बलात्कारी के घर से बेटी को मुक्त कराया। किशोरी ने बताया कि, उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया गया। साथ ही जान से मारने की धमकियां दी जाती रहीं। बाद में पिता द्वारा तिजारा थाने में अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि, मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार हैं। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल टेस्ट कराने भेजा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+