Prayagraj News: जींस, टी-शर्ट पहनने को लेकर पति से हुआ झगड़ा, पत्नी ने मासूम बेटी को कुएं में फेंका, मौत

प्रयागराज में एक महिला ने जींस पैंट और टी-शर्ट पहनने को लेकर अपने पति से झगड़ कर अपने मासूम बच्चे की हत्या कर दी। इस मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार करने के बाद जब पुलिस ने घटना का खुलासा किया तो लोग हैरान रह गए।

Prayagraj Mother police

prayagraj में पिछले दिनों कुएं में एक मासूम बच्ची की लाश मिली थी। इस मामले में पुलिस ने उसकी मां को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि ससुराल में जींस और टीशर्ट पहने को लेकर महिला और उसके पति में कहासुनी हुआ था। इसी बात से नाराज होकर उसने अपनी मासूम बच्ची को कुएं में फेंक कर मार दी थी। गिरफ्तार महिला को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

साल 2017 में हुई थी शादी

साल 2017 में हुई थी शादी

जानकारी अनुसार प्रयागराज जनपद के नैनी इलाके के मवैया गांव के रहने वाले सोमेश्वर नाथ की शादी वर्ष 2017 में ममता नामक युवती के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था और महिला ने वर्ष 2018 में एक बेटी को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि उसके बाद ममता अपनी बेटी सौम्या को लेकर मायके चली गई। इस बीच पति-पत्नी में विवाद होने लगा फिर उसके बाद ममता मायके से ससुराल आई थी। ससुराल में वह जींस और टीशर्ट तथा सूट सलवार पहनना चाहती थी लेकिन उसका पति सोमेश्वर इसके लिए उसे मना करता था। इसी बात को लेकर दोनों में आए दिन झगड़ा होता रहता था।

देवरों को कमरे में बंद कर बच्ची को कुएं में फेंक दी

देवरों को कमरे में बंद कर बच्ची को कुएं में फेंक दी

बीते 9 फरवरी को भी जींस और टीशर्ट पहनने को लेकर पति और पत्नी में झगड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि 10 फरवरी को अपने देवर कृष्णा और पवन को कमरे में बंद करने के बाद रात में ममता अपनी बेटी को घर के सामने स्थित कुएं के समीप ले गई और कुएं में फेंक कर वापस लौट कर अपने कमरे में आई और सो गई। रात में उसके देवर कृष्णा और पवन की नींद खुली तो दरवाजा बंद होने के चलते लोग शोर मचाने लगे। उसके बाद बाहर सो रही उनकी मां सिवन्ता देवी ने दरवाजा खोला। सुबह उठने के बाद जब सौम्या का कहीं पता नहीं चला तो परिवार वाले खोजबीन करने लगे और पुलिस से शिकायत किए।

पिता ने दर्ज कराया था बेटी की हत्या का मुकदमा

पिता ने दर्ज कराया था बेटी की हत्या का मुकदमा

बताया जा रहा है कि बेटी की लाश कुएं से बरामद होने के बाद पिता सोमेश्वर द्वारा इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पति को किसी पर शक नहीं था हालांकि उसने अपने पत्नी ममता के ऊपर ही बेटी को मारने का आरोप लगाया था। इस मामले में उसी दिन पुलिस ने उसी दिन पत्नी ममता को हिरासत में लिया और पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया। उसके बाद पुलिस इस मामले में साक्ष्यों के आधार पर जांच पड़ताल शुरू की तो शक की सुई ममता के ऊपर ही आकर लटकी। इस मामले में दोबारा पुलिस द्वारा ममता को गिरफ्तार किया गया और उससे जब कड़ाई से पूछताछ किया गया तो ममता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इस घटना का खुलासा पुलिस द्वारा किया गया तो सुनने वाले भी हैरान रह गए। एक मां द्वारा अपनी ही मासूम बच्ची का निर्ममता पूर्वक हत्या करने के मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

Recommended Video

    प्रयागराज: युवक की बेंगलुरु में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+