UPPSC ने रद्द किया अर्द्धवार्षिक परीक्षा कैलेंडर, ट्वीट कर प्रियंका गांधी ने भी कसा तंज

Prayagraj News, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आगामी सभी परीक्षाएं अनिश्चित काल के लिये स्थगित कर दी गयी हैं। जुलाई से दिसंबर तक अब कोई परीक्षाएं नहीं होगी। बीते 20 मई को जारी किया गया अर्द्धवार्षिक परीक्षा कैलेंडर भी रद्द कर दिया गया है। यानी अर्द्धवार्षिक परीक्षा कैलेंडर की तिथियों पर अब कोई परीक्षा नहीं होगी।

क्या है मामला

क्या है मामला

पेपर लीक मामले में गुरूवार को आयोग की परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार की गिरफ्तारी के बाद से ही इस तरह की कार्रवाई की संभावना बनी हुई थी। शुक्रवार को हजारों छात्रों ने आयोग को घेर कर प्रदर्शन करने लगे तो आंदोलन, बवाल व दबाव के बीच आयोग ने बड़ा कदम उठाया। आयोग ने आगामी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं और हालात जिस तरह के बने हैं, उससे यह तो तय है कि अब इस साल आयोग की परीक्षा बामुश्किल ही हो पायेंगी। गौरतलब है कि आयोग के सचिव जगदीश ने सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) परीक्षा व पीसीएम मेंस की परीक्षा को लेकर कल ही आदेश जारी कर दिया था और आदेश में कहा गया था कि यह परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर नहीं होंगी। लेकिन अब आयोग ने इस साल जुलाई से दिसंबर तक की प्रस्तावित परीक्षाओं का अर्द्धवार्षिक कैलेंडर को भी स्थगित कर दिया है।

ये परीक्षाएं स्थगित

ये परीक्षाएं स्थगित

1. प्रोग्रामर प्रोग्रामर ग्रेड-1/प्रोग्रामर ग्रेड-2/कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी परीक्षा, 2019 के तहत कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी परीक्षा - 07 जुलाई 2019
2. प्रोग्रामर, प्रोग्रामर ग्रेड-1/प्रोग्रोमर ग्रेड-2/कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी परीक्षा, 2019 के तहत प्रोग्रामर/प्रोग्रामर ग्रेड-1 परीक्षा - 14 जुलाई 2019
3. प्रवक्ता राजकीय डिग्री कॉलेज स्क्रीनिंग परीक्षा 2017 - 28 जुलाई 2019
4. प्रोग्रामर/प्रोग्रामर ग्रेड-1/प्रोग्रामर ग्रेड-2/कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी परीक्षा, 2019 के तहत प्रोग्राम ग्रेड-2 परीक्षा - 25 अगस्त 2019
5. सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) (सामान्य चयन/विशेष चयन) प्रारंभिक परीक्षा 2019 और सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) प्रारंभिक परीक्षा 2019 - 20 अक्तूबर 2019
6. सहायक वन सरंक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी मुख्य परीक्षा 2018 - 13 नवंबर 2019 से
7. अपर निजी सचिव (उत्तर प्रदेश सचिवालय) तृतीय चरण (कंप्यूटर ज्ञान) परीक्षा 2013 - 15 दिसंबर 2019
8. सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा 2019 - 22 दिसंबर 2019

प्रियंका गांधी ने कसा तंज

प्रियंका गांधी ने कसा तंज

यूपीपीएससी पेपर लीक मामले में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी कूद पड़ीं। उन्होंने ट्वीट कर यूपी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा, UPPSC के पेपर छापने का ठेका एक डिफॉल्टर को दिया गया। आयोग के कुछ अधिकारियों ने डिफॉल्टर के साथ सांठ-गांठ करके पूरी परीक्षा को कमीशन-घूसखोरी की भेंट चढ़ा दिया। सरकार की नाक के नीचे युवा ठगा जा रहा है, लेकिन यूपी सरकार डिफॉल्टर्स और कमीशनखोरों का हित देखने में मस्त है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+