UPPSC PCS J Mains Result: न्यायिक सेवा सिविल जज की मेंस परीक्षा का परिणाम हुआ जारी, 959 अभ्यार्थियों हुए पास
UPPSC PCS J Mains Result 2023 Declared: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने न्यायिक सेवा सिविल जज जूनियर डिवीजन-2022 (PCS-J) की मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपी पीसीएस ने न्यायिक सेवा सिविल जज की परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार 01 अगस्त को जारी किया।
इस भर्ती परीक्षा के लिए 80 हजार अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इस परीक्षा में कुल 959 अभ्यर्थी ही सफल घोषित हुए हैं। सफल हुए अभ्यर्थियों को अब साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार की तिथि आयोग बाद में घोषित करेगा। बता दें कि PCS-जे के लिए कुल 303 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन होना है।

अयोग द्वारा निकाली गई इस भर्ती परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी पीएससी न्यायिक सेवा सिविल जज मुख्य परीक्षा दिसंबर-2022 में आवेदन मांगे गए थे।
इस भर्ती के लिए लगभग 80 हजार अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी 2023 को कराई गई थी। इसमें 50 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। 16 मार्च 2023 को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा में कुल 3102 अभ्यर्थी सफल हुए थे।
आयोग ने मुख्य परीक्षा 23 से 25 मई 2023 तक कराई थी। इस परीक्षा के लिए लखनऊ में 4 और प्रयागराज में 3 सेंटर बनाए गए थे। मुख्य परीक्षा में आयोग ने कुल 3019 अभ्यर्थियों को शामिल किया था, जिनमें से 959 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए थे। अब 303 पदों पर आयोग साक्षात्कार की प्रक्रिया जल्द ही शुरू करेगा।
सफल हुए इन 959 उम्मीदवारों को अब इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा। इंटरव्यू राउंड के लिए चयित उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं...
UPPSC PCS J Mains Result 2023: यहां देखें तरीका
- सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर, 'Result' में नोटिफिकेशन चेक करें।
- यहां, 'LIST OF CANDIDATES QUALIFIED FOR INTERVIEW IN U.P. JUDICIAL SERVICES, CIVIL JUDGES (JUNIOR DIVISION)EXAM - 2022' लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर इंटरव्यू के लिए सेलेक्ट हुए उम्मीदवारों की पीडीएफ लिस्ट खुल जाएगी।
- इस लिस्ट में अपना रोल नंबर चेक करें और आगे के लिए पीडीएफ डाउनलोड करें।












Click it and Unblock the Notifications