UPPSC PCS 2018: एसीएफ-आरएफओ मेंस के एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 23 फरवरी से

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) व क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) 2018 मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा 23 फरवरी से छह मार्च तक लखनऊ में आयोजित की जाएगी। इसके लिए वेबसाइट पर एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए है। अभ्यर्थी अपना अपना एडमिट कार्ड उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

UPPSC PCS 2018: ACF-RFO Main Admit Card released

आयोग के सचिव जगदीश जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा केंद्र लोक सेवा आयोग कैंप कार्यालय सेक्टर-डी अलीगंज है। इसमें पहले सत्र की परीक्षा सुबह 9.30 से शुरू होगी और 3 घंटे का समय अभ्यर्थियों को दिया जायेगा। परीक्षा दोपहर 12.30 बजे समाप्त होगी। वहीं, दूसरी पाली में यह परीक्षा 2 बजे शुरू होगी और शाम 5 बजे तक परीक्षा चलेगी। हालांकि सामान्य अध्ययन का प्रथम प्रश्नपत्र केवल 2 घंटे का होगा और यह परीक्षा सुबह 9.30 से शुरू होकर 11.30 बजे समाप्त हो जायेगी। जबकि सामान्य अध्यन दूसरे प्रश्नपत्र की परीक्षा 2.30 से शुरू होगी और 2 घंटे बाद 4.30 बजे समाप्त होगी।

वेबसाइट पर परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी व पाठ्यक्रम की सूची भी जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी वहां से इसका अवलोकन कर सकते हैं। वहीं, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप सबसे पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। यहां वेबसाइट के बीचो-बीच इंपोर्टेंट अलर्ट कॉलम में एडमिट कार्ड का नया लिंक जारी किया है। आप इस लिंक पर क्लिक करें, आपके सामने नया पेज खुल कर आएगा। यहां पर आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर व सिक्योरिटी कोड डालकर डाउनलोड एडमिट कार्ड बटन पर क्लिक कर दें। आप का एडमिट कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।

एडमिट कार्ड सीधे डाउनलोड करने के लिए आप नीचे गए थे नीचे दिए गए लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
लिंक - Click here to download Admit Card for Assistant Conservator of Forest (A.C.F.) / Range Forest Officer (R.F.O.) Services Main Examination - 2018 under advt. no. [A-2/E-1/2018]

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+