Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UPPSC ने जारी किया 2019-2020 का एग्जाम कैलेंडर, देखें कब होगी परीक्षा

इलाहाबाद/प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अपनी भर्ती परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। परीक्षा कैलेंडर में 2019 व 2020 में आयोजित होने वाली परीक्षा परीक्षाओं को शामिल किया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले जारी किए गए परीक्षा कैलेंडर को रद्द कर दिया गया था। जिसके बाद से सभी परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई थीं और आयोग के परीक्षा कैलेंडर का इंतजार किया जा रहा था। नए परीक्षा नियंत्रक की नियुक्ति व नए अध्यक्ष के आने के बाद यह पहली बार परीक्षा कैलेंडर जारी किया गया है।

UPPSC issues 2019-2020 exam calender

इस बहुप्रतीक्षित कैलेंडर में आयोग ने 2019 में 6 प्रमुख परीक्षाओं को अपने कैलेंडर में शामिल किया है। यह परीक्षाएं सितंबर से दिसंबर माह के बीच आयोजित होंगी। सबसे खास बात है कि पीसीएस 2019 की डेट भी घोषित कर दी गयी गई है। पीसीएस-2019 की प्रारंभिक परीक्षा15 दिसंबर 2019 को आयोजित की जाएगी। जबकि वर्ष 2020 में पी सी एस टी प्रारंभिक परीक्षा 21 जून को होगी।

वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी करते हुए आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि कैलेंडर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी वहां से अवलोकन कर सकते हैंष। वर्ष 2019 की बची हुई परीक्षाएं होने वाली परीक्षाओं की सूची जारी की गई है। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in पर कैलेंडर अपलोड कर दिया गया है, अभ्यर्थी वहां से कैलेंडर को डाउनलोड कर सकते हैं। इसमे उन भर्तियों को भी शामिल किया गया है जो किसी कारण से स्थगित कर दी गई थीं।

कब कौन सी परीक्षा

1. प्रोग्रामर प्रोग्रामर ग्रेड-1/प्रोग्रामर ग्रेड-2/कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी परीक्षा, 2019 के तहत कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी परीक्षा - 01 सितंबर 2019

2. प्रोग्रामर, प्रोग्रामर ग्रेड-1/प्रोग्रोमर ग्रेड-2/कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी परीक्षा, 2019 के तहत प्रोग्रामर/प्रोग्रामर ग्रेड-1 परीक्षा - 15 सितंबर 2019

3. प्रोग्रामर/प्रोग्रामर ग्रेड-1/प्रोग्रामर ग्रेड-2/कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी परीक्षा, 2019 के तहत प्रोग्राम ग्रेड-2 परीक्षा - 13 अक्टूबर 2019

4 . सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य चयन/ दिव्यांगजन/ बैंक लॉग/ विशेष चयन ) मुख्य परीक्षा 2018 - 18 अक्टूबर 2019

5. प्रवक्ता राजकीय डिग्री कॉलेज स्क्रीनिंग परीक्षा 2017 - 3 नवंबर 2019

6. सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) (सामान्य चयन/विशेष चयन) प्रारंभिक परीक्षा 2019 और सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) प्रारंभिक परीक्षा 2019 - 15 दिसंबर 2019।

कब कौन सी परीक्षा, 2020

1- सहायक अभियोजन अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2018 - 16 फरवरी 2020
2 . सहायक वन संरक्षक क्षेत्रीय वन अधिकारी मुख्य परीक्षा 2018 - 23 फरवरी 2020
3. सम्मिलित राज्य अवर अधीनस्थ सेवा सामान्य चयन विशेष चयन मुख्य परीक्षा 2019 - 20 अप्रैल 2020
4 . सहायक अभियोजन अधिकारी मुख्य परीक्षा 2018 - 16 मई 2020
5 . सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) (सामान्य चयन/विशेष चयन) प्रारंभिक परीक्षा 2019 और सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) प्रारंभिक परीक्षा 2020 - 21 जून 2020

6. सहायक वन संरक्षक क्षेत्रीय वन अधिकारी मुख्य परीक्षा 2019 - 16 अगस्त 2020 से

7. सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2020 -15 अक्टूबर 2020

8 . सहायक वन संरक्षक क्षेत्रीय वन अधिकारी मुख्य परीक्षा 2020 - 13 दिसंबर 2020

यहां डाउनलोड करें परीक्षा कैलेंडर

उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग का अद्धवार्षिक परीक्षा कैलेंडर आप आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यहां मुख्य पेज पर इम्पार्टटेंट बुलेटिन के कॉलम में आपको पहला लिंक '2 - Exam Calendar 2019' दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक पर आप कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं। सीधे कैलेंडर डाउनलोड करने के लिये आप नीचे दिये गये लिंक का इस्तेमाल करें।

परीक्षा कैलेंडर का लिंक - http://uppsc.up.nic.in/View_Notices.aspx?ID=news&N=1243

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+