UPPSC:2012 की प्रवक्ता भर्ती का रिजल्ट घोषित, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Prayagraj news, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 2012 में शुरू की गई प्रवक्ता भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह भर्ती लंबे समय से अधर में लटकी हुई थी। इस भर्ती के लिए इसी महीने साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी की गई थी और अब इसका फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। कुल 71 अभ्यर्थियों का चयन प्रवक्ता पद के लिए किया गया है।

रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर देखा जा सकता है। इस भर्ती में 41 अभ्यर्थियों का चयन प्राविधिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रवक्ता विद्युत अभियंत्रण के पद पर हुआ है । जबकि राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता नागरिक शास्त्र के पांच पदों पर चयन हुआ है।

UPPSC 2012 result declared know here

इस भर्ती के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया 13 फरवरी को पूरी की गई थी । जबकि राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता हिंदी के पद पर 7 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है । इसके इंटरव्यू की प्रक्रिया 12 फरवरी को पूरी की गई थी। जबकि राजकीय इंटर कॉलेजों में ही प्रवक्ता भौतिक विज्ञान के पदों पर 18 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इसके इंटरव्यू की प्रक्रिया 12 व 13 फरवरी को संपन्न कराई गई थी

UPPSC 2012 result declared know here

वेबसाइट पर देखें रिजल्ट
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के उप सचिव लखनलाल शिवहरे ने रिजल्ट जारी करते हुये बताया कि इस भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी किया गया है। सभी परिणाम आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है । भर्ती में सफल लोगो की सूची आयोग के नोटिस बोर्ड के साथ विभाग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर देख सकते है।

गौरतलब है कि यह भर्ती 2012 मे शुरू हुई थी। इसी महीने में ही इस सीधी भर्ती के तहत साक्षात्कार आयोजित किया गया था। साक्षात्कार के आधार पर आयोग ने 71 चयनित अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी कर दिया है ।

कैसे देखें रिजल्ट
प्रवक्ता भर्ती का रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं। यहांवेबसाइट पर आपको दाहिने हिस्से में इन्फॉर्मेशन बुलेटिन में रिजल्ट के नये लिंक दिखेंगे। जिस पर क्लिक कर आप रिजल्ट देख सकते हैं। अथवा सीधे रिजल्ट देखने के लिये नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट डाउनलोड हो जायेगा।

लिंक - http://uppsc.up.nic.in/View_Notices.aspx?ID=news&N=1146
इस लिंक से आप प्राविधिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रवक्ता विद्युत अभियंत्रण के पद पर हुये चयन की अंतिम सूची देख सकते हैं ।

लिंक - http://uppsc.up.nic.in/View_Notices.aspx?ID=news&N=1145
इस लिंक से राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता नागरिक शास्त्र के पांच पदों पर चयनित सूची देखी जा सकती है।

लिंक - http://uppsc.up.nic.in/View_Notices.aspx?ID=news&N=1144
इस लिंक से राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता हिंदी के पद पर चयनित 7 अभ्यर्थियों की सूची देख सकते हैं।

लिंक - http://uppsc.up.nic.in/View_Notices.aspx?ID=news&N=1144

इस लिंक से राजकीय इंटर कॉलेजों में ही प्रवक्ता भौतिक विज्ञान के पदों पर चयनित 18 अभ्यर्थियों की चयन सूची देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+