UPTET Result 2018: उच्च प्राथमिक का परिणाम जारी, 77 फीसदी हुए फेल
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा उच्च प्राथमिक (यूपी टीईटी) 2018 का परिणाम जारी कर दिया है। मंगलवार की देर रात परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई, जिसमें बताया गया है कि टीईटी उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में सिर्फ 33.12 फ़ीसदी अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। यानी इस परीक्षा में 77 परसेंट के धगभग अभ्यार्थी फेल हो गए हैं।

सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने बताया कि परीक्षार्थी अपना परिणाम 12 दिसंबर को दोपहर बाद वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर देखने के साथ उसका प्रिंट भी ले सकते हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि टीईटी उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में कुल 188646 परीक्षार्थी (33.12 फीसदी) पास हुए हैं। वेबसाइट पर परीक्षाफल 7 जनवरी 2019 तक देखा जा सकता है। गौरतलब है कि प्राइमरी स्तर की परीक्षा के नतीजे 4 दिसंबर की देर रात घोषित किया गया था।
ये है आंकडा
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी UPTET 2018 उच्च प्राथमिक स्तर के परिणाम का वेबसाइट पर डाउनलोड लिंक भी देने लगा है , लेकिन यह रिजल्ट आप बुधवार 12 दिसंबर दोपहर से ही डाउनलोड कर सकेंगे । टीईटी उच्च प्राथमिक स्तर में इस बार 612930 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। कुल 569515 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें सिर्फ 33.12% अभ्यार्थी ही सफलता हासिल कर सके । यानी इस बार भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के हाथ सफलता नहीं लगी है । टीईटी परीक्षा में कुल 188646 ही पास हुए हैं।
यहां देखे जा सकेंगे रिजल्ट
यूपी टीईटी का रिजल्ट परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश इलाहाबाद की आधिकारिक वेबसाइट के साथ उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। आप upbasiceduboard.gov.in व examregulatoryauthorityup.in पर रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट से जुड़ी किसी भी समस्या थोड़ा जानकारी के लिए आप हेल्पलाइन नंबर 05322466761 वह 05322466761 पर संपर्क कर सकते हैं यह यूपी परीक्षा नियामक प्राधिकारी इलाहाबाद कार्यालय का नंबर है।
-
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
Iran America War: 'भारत ही युद्ध रूकवा सकता है', ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका











Click it and Unblock the Notifications