क्या इश्तियाक को गोली मारकर यूपी पुलिस ने पकड़ा दी पिस्तौल? बिना ट्रिगर वाली तस्वीर से सवाल उठे
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश में पुलिस पर फर्जी इलाहाबाद जिले में फर्जी मुठभेड़ के आरोप लगे हैं। पुलिस का कहना है कि बुधवार तड़के मऊआइमा थाना क्षेत्र में बदमाश का एनकाउंटर किया। जबकि, गोली लगने से घायल हुए शख्स की चीखें कुछ और ही बयां कर रही हैं। पुलिस की ओर से घटनास्थल की जारी की गई तस्वीरों में भी पुलिस के एनकाउंटर पर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, तस्वीर में दिख रहे शख्स के हाथ जो पिस्तौल है, उसमें ट्रिगर ही नहीं है।

अब बिना ट्रिगर वाली पिस्तौल का भला कोई बदमाश क्या करेगा? सोशल मीडिया पर लोग इसी को लेकर पुलिस से सवाल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस ने वाहवाही लूटने के लिए उस शख्स के हाथ में पिस्तौल पकड़ा दी, वह भी बिना ट्रिगर वाली। जो पिस्तौल दिख रही है, उसमें ट्रिगर कहीं नजर ही नहीं आ रहा है तो कथित बदमाश ने आखिरकार बिना ट्रिगर वाले तमंचे से पुलिस पर फायर कैसे कर दिया। दूसरे, उस शख्स के पैर में गमछा भी बंधा हुआ है। ऐसे में सवाल ये भी उठता है कि, पुलिस ने गमछा बांधने से पहले तमंचा आरोपी युवक के हाथ से क्यों नहीं हटाया।

बता दें कि पुलिस द्वारा जिस शख्स को गोली मारी गई, उसकी पहचान इश्तियाक के रूप में हुई है। उस के परिजनों ने पूरे मामले की शिकायत जनसुनवाई पोर्टल के जरिए करके सीएम योगी से की है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसी बीच डीआईजी ने जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने साफतौर पर कहा है कि जांच में अगर पुलिसकर्मी दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications