49568 सिपाही भर्ती: कांस्टेबल परीक्षा की संशोधित आंसर की जारी, ऐसे देखें

Prayagraj News, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नित बोर्ड द्वारा शुरू की गयी 49568 पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के बाद संशोधित आंसर-की जारी की गयी है। इस आंसर की में कई बदलाव किये गये हैं, जो अभ्यर्थियों की आपत्ति के क्रम में है। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से फाइनल आंसर की देख सकते हैं।

up police constable recruitment final answer key released

गौरतलब है कि आआरक्षी नागरिक पुलिस एवं आरक्षी प्रादेशिक आर्म्ड कांस्टेबुलरी के पदों पर सीधी भर्ती-अक्टूबर 2018 की लिखित परीक्षा ऑफलाइन 27.01.2019 और 28.01.2019 को दो पालियों में आयोजित की गई थी। जिसकी आंसर-की 2 फरवरी को जारी की गयी थी, जिस पर कई आपत्तियां अभ्यर्थियों की और से दर्ज करायी गयी। बोर्ड ने आपत्तियों का निस्तारण का फिर से संशोधित और फाइनल आंसर की जारी की है। आप यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रमोशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। 17 मार्च तक आंसर-की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। इस भर्ती में आरक्षी नागरिक पुलिस के 31360 और आरक्षी प्रादेशिक आर्म्ड कांस्टेबुलरी के 18208 पद हैं।

जल्द आयेगा रिजल्ट
आंसर की जारी करने के साथ ही अब रिजल्ट जारी किए जाने की तैयारी की जा रही है। रिजल्ट में जो अभ्यर्थी सफल होंगे वह अगली प्रक्रिया के लिये बुलाये जायेंगे। अगली प्रक्रिया डॉक्यूमेंट की जांच व शारीरिक मानक परीक्षण की है। जिसके लिये वेबसाइट पर फिर से एडमिट कार्ड उपलब्ध होगा। अभ्यर्थी को निर्धारित तिथि पर अपने परीक्षा सेंटर पहुंचना होगा। जहां उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होना होगा।

यहां से डाउनलोड करें आन्सर की
आंसर-की देखने के लिये आप सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जायें। यहां मुख्य पेज पर ही आन्सर की के लिये प्रेस रिलीज जारी की गयी है। साथ ही सभी सीरीज यानी ए, बी, सी व डी सीरीज का अलग अलग रिजल्ट जारी किया गया है। आपको जिस सीरीज की आन्सर की देखनी है, उस पर क्लिक करें, आन्सर की डाउनलोड हो जायेगी।

आन्सर की के लिंक -
1 - Shift-1,27th Jan,2019 QP Set-D
2 - Shift-2,27th Jan,2019 QP Set-B
3 - Shift-1,28th Jan,2019 QP Set-A
4 - Shift-2,28th Jan,2019 QP Set-C

ये भी पढ़ें: पेंशन ट्रांसफर करने के नाम पर रिश्वत लेते कोषागार अधिकारी और सहायक महिला रंगेहाथ गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+