UP Nikay Chunav 2023: किसके सिर पर बंधेगा संगम नगरी के मेयर का ताज? आसान नहीं होगी राह
यूपी निकाय चुनाव 2023 की घोषणा होने के बाद सभी राजनीतिक दज अपने-अपने हिसाब से चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। ऐसे में देखना होगा कि संगम नगरी के मेयर का ताज किसके सिर पर बंधेगा?

UP Nikay Chunav 2023 की घोषणा हो जाने के बाद राजनीतिक पार्टियों द्वारा अपने अपने स्तर से अपनी पार्टी के लिए अच्छे उम्मीदवारों का चयन करने के साथ ही चुनाव जीतने के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। खासकर पहले चरण में जहां पर चुनाव होने हैं वहां काफी गहमागहमी देखने को मिल रही है। इस पोस्ट में हम बात करने वाले हैं प्रयागराज जनपद के बारे में।
प्रयागराज जनपद में पूर्व में हुए निकाय चुनाव के आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि प्रयागराज में महापौर पद के लिए अब तक 5 बार चुनाव हुए और पांचों बार सामान्य वर्ग के ही प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई। जिसमें एक बार निर्दल, एक बार समाजवादी पार्टी, एक बार कांग्रेस, एक बार बसपा और एक बार भाजपा के उम्मीदवार चुनाव जीत चुके हैं।
यह भी बता दें कि साल 1995 में प्रयागराज में नगर निगम का गठन हुआ और पहली बार जब महापौर का चुनाव हुआ तो उसमें डॉक्टर रिता बहुगुणा जोशी को जनता ने महापौर के रूप में चुना। इसके बाद साल 2000 में डॉक्टर के पी श्रीवास्तव महापौर चुने गए और 2006 में चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह।
इसके बाद साल 2012 में यह सीट महिला के लिए आरक्षित हो गई। 2012 में बहुजन समाज पार्टी से टिकट मिलने के बाद अभिलाषा गुप्ता नंदी ने महापौर के लिए चुनाव लड़ा और महापौर निर्वाचित हुईं।
उसके बाद अभिलाषा गुप्ता नंदी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं और साल 2017 में भारतीय जनता पार्टी से टिकट मिलने के बाद फिर से जनता ने अभिलाषा गुप्ता नंदी को ही महापौर बनाया।
इस बार भारतीय जनता पार्टी द्वारा अभी तक प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है हालांकि कहा जा रहा है कि अभिलाषा गुप्ता नंदी इस बार भी महापौर के चुनाव मैदान में उतरने के लिया पर्चा भी खरीद लिया है। हालांकि पर्चा खरीदने की बात को अभिलाषा गुप्ता नंदी द्वारा अभी नकारा जा रहा है।
समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए कुछ मंडलों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, जबकि अभी कुछ मंडल में घोषणा करने बाकी हैं।
समाजवादी पार्टी प्रयागराज से सपा नेता अजय श्रीवास्तव को इस बार महापौर के लिए चुनाव मैदान में उतारी है। क्योंकि प्रयागराज महापौर पर हमेशा सामान्य वर्ग का कब्जा रहा है, ऐसे में कहा जा रहा है कि अजय श्रीवास्तव से समाजवादी पार्टी को काफी लाभ मिल सकता है।
वहीं प्रयागराज से भारतीय जनता पार्टी द्वारा अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है लेकिन प्रयागराज में महापौर का चुनाव लड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी से काफी संख्या में लोगों ने आवेदन किया है। अब देखना होगा कि भारतीय जनता पार्टी अपने किस उम्मीदवार को प्रयागराज से चुनाव मैदान में उतारती है।
बीते सोमवार से नगर निकाय चुनाव के लिए कंट्रोल रूम कलेक्ट्रेट सभागार में शुरू हो गया। चुनाव से संबंधित किसी प्रकार की शिकायत के लिए फोन नंबर 0532, 2641577 और 2641578 के या Email- [email protected] पर भी शिकायत किया जा सकता है। इस कंट्रोल रुम का प्रभारी एडीएम सिटी को बनाया गया है।
नगर चुनाव कार्यक्रम प्रयागराज
11 से 17 अप्रैल तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन किया जा सकेगा।
नामांकन पत्रों की जांच 18 अप्रैल को सुबह 11 बजे से होगी।
20 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रत्याशी नामांकन वापस ले सकेंगे।
21 अप्रैल को सुबह 11 बजे प्रतीक चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
चार मई को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा।
वोटों की गिनती 13 मई को सुबह 8 बजे से शुरू होगी।












Click it and Unblock the Notifications