UP News: पिता और ताऊ ने बेटी को प्यार करने की दी ऐसी सजा, कांप गया लोगों का दिल, प्रेमी की शिकायत पर केस दर्ज
Prayagraj UP News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से प्रेम प्रसंग का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। प्रयागराज जनपद में बेटी के प्यार से नाराज उसके पिता और ताऊ ने उसे ऐसी सजा दी जिसे सुनकर लोगों की रूह कांप जा रही है।
फिलहाल इस मामले में बेटी के प्रेमी की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस द्वारा युवती के पिता और उसके ताऊ को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों को जेल भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, रविवार को प्रयागराज जनपद के लालपुर थाना क्षेत्र के ओटघी गिधार गांव की पहाड़ी पर एक लड़की की लाश मिली थी। इसी वजनी सामान से लड़की का सिर कूंच दिया गया था। लाश मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।
इस दौरान उसकी लाश के समीप से ही पुलिस को एक मोबाइल भी मिली। पुलिस ने मोबाइल को ऑन किया तो मोबाइल पर सबसे पहले फोन युवती के प्रेमी ज्ञानचंद सरोज का आया। उसके बाद करने वाली युवती की पहचान कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के मूलचंद सरोज की बेटी माया देवी के रूप में हुई।
प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी थी युवती: पूछताछ में प्रेमी ज्ञानचंद सरोज द्वारा बताया गया कि माया देवी के पिता मूलचंद अपनी बेटी माया की शादी तय कर दिए थे लेकिन उन्हें डर था की शादी से पहले उनकी बेटी ज्ञानचंद के साथ भाग सकती है।
ज्ञानचंद सरोज द्वारा बताया गया कि वह और माया दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन माया के घर वाले शादी करने के लिए तैयार नहीं थे। प्रेमी द्वारा बताया गया की माया और उसके बीच के रिश्ते की जानकारी होने के बाद उसके पिता और ताऊ द्वारा उसे काफी डांट फटकार भी लगाई गई थी।
40 किलोमीटर दूर ले और कर दी हत्या: इस मामले में प्रेमी ज्ञानचंद सरोज की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस द्वारा युवती के पिता मूलचंद सरोज और बड़े पिता हरिश्चंद्र सरोज को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की गई। पूछताछ में उन लोगों ने स्वीकार किया कि उनके द्वारा ही बेटी की हत्या की गई है।
दोनों ने बताया कि शनिवार को वह अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर घर से 40 किलोमीटर दूर लालपुर थाना क्षेत्र में पहाड़ी पर पहुंचे। इस दौरान पहले दोनों ने दुपट्टे से गला घोट कर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसकी पहचान ना हो सके इसके लिए लोगों ने उसका सर कूंच दिया। दोनों के खिलाफ पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications