योगी के मंत्री मोती सिंह ने कहा- विधायक, सांसद के मुंह पर पोत दो कालिख
योगी कैबिनेट मंत्री बोले विधायक सांसद के मुंह पर पोत दो कालिख
इलाहाबाद। योगी कैबिनेट के मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने जनसभा में अपनी पार्टी भाजपा और सहयोगी अपना दल के विधायकों, सांसदों की मुंहों पर ही कालिख पोतने की बात कही दी। एक जनसभा में दियए गए इस बयान की क्षेत्र में तो चर्चा है ही, सोशल मीडिया पर भी ये वायरल हो रहा है।

Recommended Video

प्रतापगढ़ के पट्टी से बीजेपी विधायक व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने यहां के कहडौर बाजार में एक कार्यक्रम के दौरान जनता से इलाके में विकास ने होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सवाल पर सवाल दागे। उन्होंने कहा कि सांसद-विधायक मंगरौरा क्षेत्र का विकास करें और अगर अगले 15 दिन में विकास नहीं होता है तो आप लोग विश्वनाथगंज से अपना दल (एस) विधायक आरके वर्मा, प्रतापगढ़ सदर से अपना दल (एस) विधायक संगमलाल गुप्ता और रानीगंज से भाजपा विधायक धीरज ओझा के मुंह पर कालिख पोत दें। योगी कैबिनेट के मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने अपना दल के सांसद हरिबंश सिंह को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कोहड़ौर क्षेत्र में हरिवंश की चुनाव लड़ने पर जमानत तक नहीं बचेगी।
हाल ही में अपना दल (एस) विधायक आरके वर्मा, प्रतापगढ़ सदर से अपना दल (एस) विधायक संगमलाल गुप्ता और रानीगंज से भाजपा विधायक धीरज ओझा ने सांसद हरिबंश सिंह की अगुवाई में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। उस मुलाकात में राजेंद्र प्रताप सिंह की शिकायत की गई थी कि मोती सिंह उनके विधानसभा क्षेत्र में बिना सूचना के पब्लिक मीटिंग करते हैं और गलत बयानबाजी कर पार्टी को कमजोर कर रहे हैं। इस शिकायत पर सीएम योगी ने मोती सिंह को ऐसा ना करने को कहा था। बताया जा रहा है कि इसी को लेकर मोती इस गुट से खार खाए बैठे हैं और कहीं भी इन पर बरस पड़ते हैं।












Click it and Unblock the Notifications