'उत्तराखंड से BJP को खदेड़ा, अब यूपी से भी भगाएंगे', प्रयागराज में हरीश रावत ने साधा निशाना

'उत्तराखंड से BJP को खदेड़ा, अब यूपी से भी भगाएंगे', प्रयागराज में हरीश रावत ने साधा निशाना

प्रयागराज, 24 फरवरी: उत्तराखंड के पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता हरीश रावत बुधवार 23 फरवरी को संगम नगरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तराखंड के यमुनोत्री और गंगोत्री से बीजेपी को खदेड़कर भगा दिया गया है और अब यूपी से खदेड़कर भगाने की बारी है। रावत ने कहा कि यूपी समेत जहां-जहां चुनाव हो रहे हैं, जनता ने उन्हें वहां से भी खदेड़ देगी।

Recommended Video

    UP elections 2022: Harish Rawat बोले- BJP को Uttarakhand से खदेड़ा अब UP की बारी | वनइंडिया हिंदी
    UP Election 2022 Congress Uttarakhand Former CM Harish Rawat BJP Prayagraj

    हरीश रावत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं यहां प्रयागराज की जनता से कांग्रेस के समर्थन में वोट देने की अपील करने आया हूं। देश की आजादी की लड़ाई में प्रयागराज का महत्वपूर्ण योगदान है। कांग्रेस की पांचवीं पीढ़ी उत्तर प्रदेश को नेतृत्व देने के लिए आप के बीच में है। इस दौरान उन्होंने भाजपा और समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में 'समाजवाद' के नाम पर असामाजिक कार्य किए गए। एक खास पार्टी के लोग अब विलासिता में जी रहे थे जबकि आम लोग पीड़ित थे।

    भाजपा लोगों के सपनों को नष्ट कर रही थी और ऐसे में कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प थी। रावत ने कहा कि सरकार ने कोविड के प्रसार के दौरान लोगों को सड़कों पर मरने के लिए छोड़ दिया और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश की संस्कृति के खिलाफ काम किया। इस दौरान रावत ने कांग्रेस के घोषणापत्र का जिक्र करते हुए कहा कि यूपीए सरकार ने 14 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला, जबकि एनडीए सरकार ने 24 करोड़ लोगों को गरीबी में धकेल दिया।

    रावत ने कांग्रेस शहर की तीनों सीटों और जिले की 12 प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। कहा कि मैं गंगा और यमुना के उद्गम स्थल से यह संदेश लाया हूं कि हमने गंगोत्री और यमुनोत्री से भाजपा को खदेड़ दिया है। उत्तराखंड से भी भाजपा को खदेड़ दिया है। यूपी से भी भाजपा को खदेड़कर इस अभियान को आगे बढ़ाना है। कहा कि प्रदेश की जनता ने भोगी भी देख लिया है और योगी भी देख लिया है। यूपी में अब कांग्रेस की बारी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+