UP: 68500 शिक्षक भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, 10 सितंबर को जारी होगी जनपद आवंटन लिस्ट
प्रयागराज, 06 सितंबर: बेसिक शिक्षा परिषद 10 सितंबर को परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 68500 शिक्षक भर्ती के तहत चयनित शिक्षकों के लिए जनपद आवंटन सूची का प्रकाशन करेगा। बता दें, परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 68500 शिक्षक भर्ती के तहत पुनर्मूल्यांकन के दौरान सहायक अध्यापक के पदों पर चयनित 139 अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए आवेदन ले लिए गए थे, लेकिन बेसिक शिक्षा परिषद निर्धारित कार्यक्रम के तहत इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी नहीं कर सका था।
Recommended Video

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल की ओर से राष्ट्रीय सूचना केंद्र, योजना भवन के महानिदेशक को पत्र जारी कर कहा गया है कि हाईकोर्ट में योजित विभिन्न याचिकाओं में पारित आदेश के अनुपालन में सहायक अध्यापक परीक्षा में पुनर्मूल्यांकन में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के चयन/नियुक्ति की कार्यवाही के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए गए हैं। इसके तहत वैकेंसी मैट्रिक्स/प्रॉसेस फ्लो 9 सितंबर को उपलब्ध कराया जाना है और चयन/जनपद आवंटन की सूची का प्रकाश 10 सितंबर को होना है।
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, 68500 शिक्षक भर्ती के तहत तमाम अभ्यर्थियों ने चयन न होने पर कोर्ट की शरण ली थी। इन अभ्यर्थियों ने मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए पुनर्मूल्यांकन की मांग की थी। कोर्ट के आदेश पर पुनर्मल्यांकन हुआ, जिसमें 139 अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया था। बेसिक शिक्षा परिषद ने इन अभ्यर्थियों से 13 से 19 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। परिषद की ओर से पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार आवेदन के बाद डाटा प्रोसेसिंग का काम 20 अगस्त को होना था। 23 अगस्त तक सूची परिषद कार्यालय को उपलब्ध कराई जानी थी। 26 और 27 अगस्त को काउंसलिंग कराके नियुक्ति पत्र निर्गत किए जाने थे, लेकिन आवेदन लेने के बाद परिषद ने निर्धारित तिथि तक नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया और न ही स्थिति स्पष्ट की थी कि चयनितों को जनपद आवंटन कब किए जाएंगे। इसके बाद से ही चयनित अभ्यर्थी लगातार बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications