उमेश पाल हत्याकांड: अतीक के बहनोई अखलाक से जल्द पूछताछ करेगी पुलिस, कस्टडी रिमांड के लिए कोर्ट में दी अर्जी

उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद की बहन आयशा और बहनोई अखलाक का नाम भी सामने आया था। तो वहीं, अब अखलाक ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर पूछताछ के लिए उसकी कस्टडी रिमांड मांगी है।

ateek Ahmed

उमेश पाल हत्याकांड में माफिया से नेता बने अतीक अहमद के बहनोई अखलाक का नाम भी सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने मेरठ से डॉक्टर अखलाक को हिरासत में ले लिया था। तो वहीं, अब पुलिस अखलाक से पूछताछ के लिए उसकी कस्टडी रिमांड लेगी।

ताजा जानकारी के मुताबिक, अखलाक की कस्टडी रिमांड के लिए प्रयागराज पुलिस की तरफ से कोर्ट में अर्जी दाखिल की जाएगी। अखलाक के अलावा गुड्डू मुस्लिम समेत अन्य शूटरों को रिमांड पर लेकर उनसे भी पूछताछ करेगी।

जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज पुलिस फंडिंग से लेकर अन्य विषयों पर अखलाक से पूछताछ करेगी। ऐसा बताया जा रहा है कि पिछले 10 सालों में अखलाक ने करोड़ों की संपत्ति हासिल कर ली है। अखलाक की अकूत संपत्तियों के सोर्स को लेकर पुलिस उससे पूछताछ करेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी तक जांच में पता चला है कि उमेश पाल हत्याकांड से पहले और बाद में भी अखलाक औऱ उसकी पत्नी आयशा नूरी ने अतीक के अलावा अन्य आरोपियों की मदद की थी।

प्रयागराज पुलिस अभी अखलाक सहित उसके परिवार के सभी सदस्यों के बैंक खातों की डिटेल भी खंगाल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अतीक के बहनोई अखलाक को उमेश पाल हत्याकांड के बारे में जानकारी थी।

अखलाक को पता था कि उमेश पाल की हत्या कब और कैसे होगी। इतना ही नहीं, अखलाक मेरठ में रहकर उनकी मदद कर रहा था, जबकि अखलाक की पत्नी आयशा नूरी बरेली या फिर प्रयागराज में रहकर मदद कर रही थी।

खबर के मुताबिक, शूटर्स जिस कार से भागे वह अतीक के बहनोई अखलाक की ही थी। इतना ही नहीं, अखलाक ने आरोपियों की मदद की और मेरठ में अपने घर शूटर गुड्डू मुस्लिम को शरण भी दी थी।

Recommended Video

      मेरठ: अतीक अहमद के जीजा अखलाक को किया गिरफ्तार, उमेश पाल हत्याकांड़ का है साजिशकर्ता

      इसके बाद से अतीक की बहन आयशा नूरी भी पुलिस की रडार पर आ गई है। अब पुलिस आयशा की कॉल डिटेल खंगालने में जुटी है। ऐसा बताया जा रहा है कि अखलाक और शाहरुख के बयान के आधार पर ही आयशा सहित तीनों और करीबियों को भी आरोपित बनाने के साक्ष्य जुटा लिए हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+