Umesh Pal Hatyakand: अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन पर घोषित हुआ इनाम, तलाश में छापेमारी कर रही पुलिस

Umesh Pal Hatyakand: अतीक की पत्नी शाइस्ता का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो शूटर साबिर के साथ दिख रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने शाइस्ता परवीन पर 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा कर दी है।

Shaista Parveen wife of Atiq Ahmed

Umesh Pal Hatyakand के 16 दिन पूरे हो चुके हैं। लेकिन, इस हत्याकांड से जुड़े हमलावर पुलिस और एसटीएफ की पकड़ से अभी दूर है। इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसके बाद अतीक अहमद (Atique Ahmed) की पत्नी शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) पुलिस की रडार पर आ गई है। दरअसल, शाइस्ता परवीन का जो वीडियो सामने आया है उसमें वो शूटर साबिर के साथ दिख रही है।

वीडियो सामने आने के बाद प्रयागराज पुलिस (Prayagraj Police) ने शाइस्ता परवीन को भी उमेश पाल मर्डर केस में नामजद आरोप बनाया है और उनके सिर पर 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा कर दी है। प्रयागराज पुलिस शाइस्ता परवीन की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने शाइस्ता परवीन के कई ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सकी।

शाइस्ता परवीन की गिरफ्तार के लिए पुलिस ने उनके सिर पर अब 25000 का इनाम घोषित किया गया है। आपको बता दें, उमेश पाल की हत्या के बाद उनकी पत्नी जया पाल ने अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ और शाइस्ता परवीन को नामजद किया था। इसके अलावा गुड्डू मुस्लिम और गुलाम को भी नामजद किया गया है। इस मुकदमे में बाद में अतीक के बेटे असद को भी पुलिस ने नामजद किया गया था।

पुलिस इस मामले में असद, गुड्डू मुस्लिम, अरमान, साबिर और गुलाम पर पहले ही ढाई लाख का इनाम घोषित कर चुकी है। शनिवार को पुलिस ने अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन पर भी 25000 के इनाम की घोषणा कर दी। उमेश पाल हत्याकांड में नामजद होने के बाद से शाइस्ता परवीन फरार चल रही है। बता दें, शाइस्ता परवीन के बेटे असद पर पहले से ही ढाई लाख का इनाम घोषित है।

Recommended Video

    प्रयागराज: अतीक की पत्नी पर 25 हजार का इनाम, मोस्ट वांटेड मां-बेटें की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी

    अब शाइस्ता का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें वो ढाई लाख के इनामी शूटर साबिर के साथ है। इस वीडियो में अतीक का दाहिना हाथ सुधांशु त्रिपाठी उर्फ बली पंडित, मुनीम असद भी दिख रहा है। हत्याकांड से ठीक पहले के इस वीडियो ने शाइस्ता की मुसीबत बढ़ा दी है। प्रयागराज पुलिस के इनाम घोषित करते ही अब शाइस्ता परवीन की जल्द गिरफ्तरी हो सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+