प्रयागराज: दो लॉज के छात्रों में वर्चस्‍व को लेकर चले लाठी-डंडे और बम, तीन जख्‍मी

प्रयागराज। कर्नलगंज थाना क्षेत्र में नया कटरा स्थित दिलकुशा पार्क इलाके में रविवार को दो लॉज के छात्रों में वर्चस्‍व को लेकर बवाल हो गया। दोनों पक्षों के बीच में जमकर लाठी-डंडे और बम चले। इस दौरान दो छात्र व कारपेंटर जख्मी हो गया, जिन्हें इलाज के लिए बेली अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपितों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। फिलहाल कोई पकड़ में नहीं आया।

Two groups of students fiercely lathi-poles and bombs

जानकारी के अनुसार, दिलकुशा पार्क स्थित अहमद लॉज में रविवार दोपहर जुनैद नाम के कारपेंटर फर्नीचर का काम कर रहा था। इसी दौरान वहां यादव लॉज के छात्र पहुंचे और जुनैद से कहा कि कमरे का दरवाजा उतारना है जल्‍दी चलो। जुनैद ने कहा कि यहां काम खत्‍म कर चलता हूं। इस बात पर यादव लॉज के छात्र जुनैद को जबरजस्‍ती उठाकर अपने साथ ले जाने लगे। जुनैद लॉज में रहने वाले छात्र बादल और मोहम्‍मदाउद ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बात बढ़ी तो यादव लॉज के छात्रों ने लाठी-डंडे और बम फोड़े। सिर में डंडे के वार से दाउद और पेट में बम के छर्रे लगने से बादल लहूलुहान हो गए। वहीं मारपीट में जुनैद को भी चोटें आईं।

शोरगुल और बम फटने की आवाज सुनकर लॉज में रहने वाले अन्‍य छात्रों के साथ ही आस पास के रहने वाले मुहल्‍लेवासी जब तक वहां पहुंचते यादव लॉज के छात्र फरार हो गए। सूचना पर पहुंची कर्नलगंज पुलिस ने घायल तीनों को इलाज के लिए बेली अस्‍पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना स्‍थल से एक अदद जिंदा बम भी मिला। घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्‍तव भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तीन संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही मौका-ए-वारदात पर लगे सीसीटीवी फुटेज से आरोपितों की पहचान की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+