तांत्रिक मोइनुद्दीन ने इंसानियत को किया शर्मसार, 10 साल की बीमार बच्ची को भी नहीं बख्शा, गिरफ्तार
Prayagraj Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। प्रयागराज जनपद में एक 10 साल की बीमार बालिका को झाड़ फूंक के लिए परिजन तांत्रिक के पास लेकर गए थे। जहां तांत्रिक ने बालिका के साथ दरिंदगी की।
इस मामले की जानकारी होने के बाद परिजनों ने तांत्रिक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। पिटाई करने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दिया और उसे पुलिस को सौंप दिया। मामले में पुलिस द्वारा आरोपी तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

यह पूरा मामला प्रयागराज जनपद मऊआइमा थाना क्षेत्र के गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव की 10 साल की बालिका काफी समय से बीमार चल रही थी। परिजनों ने उसे कई डॉक्टरों को दिखाया लेकिन बालिका की हालत में सुधार नहीं हो सकी।
उसके बाद परिजनों को लगा की बालिका पर किसी भूत प्रेत का साया है। जिसके चलते उन्होंने तांत्रिक मोइनुद्दीन से संपर्क किया। तांत्रिक मोइनुद्दीन द्वारा बताया गया की बालिका को लाने के बाद वह उसका इलाज कर देगा और बालिका पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएगी।
उसके बाद बालिका के परिजन शुक्रवार को तांत्रिक को झाड़ फूंक करने के लिए अपने घर पर बुलाए थे। बताया जा रहा है की तांत्रिक ने बालिका के परिवार वालों को सामान लाने के लिए बाहर भेज दिया जबकि कमरे में वह बालिका के साथ तंत्र क्रिया करने लगे।
बताया जा रहा है कि परिजनों के वहां से जाने के बाद तांत्रिक कमरे में बालिका के साथ जबरन दुराचार किया। इस दौरान बालिका द्वारा विरोध किया गया तो वह उसके साथ मारपीट भी किया। बाद में परिजन जब वापस लौट कर आए तो बालिका ने उन्हें पूरी घटना बताई।
बालिका द्वारा रो रो कर आपबीती बताने के बाद परिजन आग बबूला हो गए। उसके बाद परिजनों ने तांत्रिक मोईनुद्दीन पुत्र मोहम्मद शाबान उर्फ कल्लू ग्राम छतरगढ़ थाना मान्धाता प्रतापगढ़ को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। पिटाई करने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दिया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले आई। जहां लड़की के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी तांत्रिक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और गिरफ्तार तांत्रिक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications