Syndicate Bank recruitment 2019: बैंक में 129 पदों पर भर्ती, जानिए एप्लाई करने की आखिरी तारीख
Jobs news, प्रयागराज। बैंकिंग सेक्टर में बड़े पदों पर कैरियर तलाश रहे युवाओं के लिये अच्छी खबर है। सिंडेकेट बैंक ने स्पेलिस्ट ऑफिसर विशेषज्ञ अधिकारी के अलग-अलग श्रेणी के पदों पर आवेदन मांगे हैं। भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आज यानी 29 मार्च से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किये जा रहे हैं।

हालांकि अभी आवेदन का लिंक एक्टिव नहीं हुआ, शाम तक इसके लिऐ आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो जायेगी। स्पेलिस्ट ऑफिसर के अन्तर्गत तीन श्रेणी के 5 तरह की रैंक हैं। इनमें सीनियर मैनेजर श्रेणी में रिस्क मैनेजमेंट आफिसर के 5 पद। मैनेजर श्रेणी में रिस्क मैनेजमेंट के 50 पद, लॉ ऑफीसर के 41 पद, आईएस आडिट के पद। सिक्यूरिटी ऑफिसर श्रेणी के 30 पद शामिल हैं। सभी के लिये अलग अलग शैक्षिक अनिवार्यता है। आप अधिक जानकारी के लिये आधिकारिक वेबसाइट से नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

महत्वपूर्ण जानकारी
इस भर्ती में कुछ पदों के लिये अनुभव भी मांगा गया है, जबकि अधिकांश पद बिना अनुभव वाले याने फ्रेशर्स के लिये हैं। अगर आप विशेषज्ञ अधिकारी के पद के लिये योग्यता रखते हैं तो बिना देरी किये लिये आवेदन करें। बैंकिग सेक्टर में यह पद विशेष क्षेत्र में दक्ष लोगों के लिये होता हैं, जिन्हें हाई सैलरी व औधा मिलता है। पदों से संबंधित योग्यता व अन्य जानकारियों के लिये आप बैंक द्वारा जारी किये गये नाटिफिकेशन को देख सकते हैैं। नोटिफिकेशन देखने के लिये नीचे दिये गये लिंक का इस्तेमाल करें।
कुल पद की संख्या - 129
ऑनलाइन आवेदन - 29 मार्च 2019 से
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 18 अप्रैल 2019 तक
आवेदन शुल्क - जनरल व ओबीसी के लिये 600,
एसटी व एससी व दिव्यांगों के लिये 100 रुपये।
नोटिफिकेशन का लिंक -
https:// https://www.syndicatebank.in/english/Career.aspx
वेबसाइट - www.syndicatebank.in












Click it and Unblock the Notifications