राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या कूच करेंगे संत, 21 फरवरी को भूमि पूजन का प्रस्ताव पास

Allahabad News, इलाहाबाद। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए आखिरकार संतों ने ऐलान कर दिया है। 21 फरवरी को प्रयागराज से ज्योतिष एवं द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की अगुवाई में संत अयोध्या कूच करेंगे और राम मंदिर के लिए शिलान्यास किया जाएगा। इस बाबत प्रयाग के कुंभ में आयोजित परमधर्मसंसद के अंतिम दिन यानी आज यहां फैसला लिया गया।

शंकराचार्य ने किया हिंदुओं का आह्वान

शंकराचार्य ने किया हिंदुओं का आह्वान

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने समस्त हिंदुओं को 21 फरवरी को अयोध्या पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह धर्म आदेश है, जो सभी हिंदुओं को दिया जा रहा है और इसका पालन करना उनका कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम में अगर किसी भी प्रकार की रुकावट डाली गई अथवा गिरफ्तारी आदि हुई तो हर हिंदू अपनी गिरफ्तारी देगा, लेकिन शिलान्यास का कार्यक्रम नहीं रुकेगा।

प्रयागराज में बुलाइ गई थी परमधर्म संसद

प्रयागराज में बुलाइ गई थी परमधर्म संसद

गौरतलब है कि शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि वह राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में शिलान्यास करेंगे। जिसके बाद उन्होंने 28 जनवरी को परम धर्म संसद बुलाई थी। 28 से 30 जनवरी तक परम धर्मसंसद हुई। जिसके अंतिम दिन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि, अयोध्या में राम लला विराजमान है और अयोध्या राम जन्मभूमि है। हम 21 फरवरी को अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास करेंगे और हम न्यायालय के किसी भी आदेश का उल्लंघन नहीं कर रहे हैं। जब तक उच्च न्यायालय के आदेश को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा खारिज नहीं किया जाता, तब तक न्यायालय का पूर्व आदेश लागू है। उन्होंने बताया कि वह नन्दा, जया, भद्रा, पूर्णा नाम की 4 शिलाओं से शिलान्यास करेंगे।

संत करेंगे आर-पार की लडाई

संत करेंगे आर-पार की लडाई

श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर के लिए शिलान्यास करने जाने वाले संतों ने साफ कर दिया है कि वह राम मंदिर निर्माण को लेकर आर-पार की लड़ाई लड़ने जा रहे हैं। प्रयागराज के कुंभ मेले से वसंत पंचमी के बाद संतों का जत्था अयोध्या के लिए रवाना होने लगेगा और फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि पर यानी 21 फरवरी को मंदिर के लिए विधि-विधान से शिलान्यास होगा। स्‍वामी स्‍वरूपानंद ने तो यहां तक कह दिया कि राम मंदिर के लिए जेल जाना पड़ेगा तो जाएंगे, गोली भी खायेंगे, लेकिन राम मंदिर बनाकर ही रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+