प्रयागराज में मिला Coronavirus का संदिग्ध मरीज, 10 दिन पहले इटली से लौटा था

प्रयागराज। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच प्रयागराज जिले में कोरोना का एक संदिग्ध मरीज मिला है। मरीज मिलने पर एसआरएन अस्पताल में हड़कंप मच गया। मरीज को तत्काल आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है और सैंपल जांच के लिए भेजे गए है। बता दें कि पीड़ित युवक हाल ही में इटली से लौटा है। उसका चिकित्सकों की निगरानी में उपचार किया जा रहा है।

Suspected patient of coronavirus in Prayagraj

10 दिन पहले आया था इटली से
एसआरएन अस्पताल पहुंचे शिवकुटी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने बताया कि वह करीब दस दिन पहले इटली से आया था। वहां कोरोना वायरस के कारण दिक्कत बढ़ी तो वह घर के लिए निकला। पीड़ित युवक के मुताबिक इस दौरान उसे कोई दिक्कत नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में भी सब कुछ दुरुस्त था। मंगलवार को उसे बुखार आया, फिर गले में दिक्कत हुई। बुधवार को उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इस पर वह जांच कराने एसआरएन अस्पताल पहुंचा।

किया जा रहा है इलाज
अस्पताल पहुंचे मरीज में कोरोना के लक्षण देखकर चिकित्सक भी परेशान हो गए। आइसोलेशन वार्ड में तैनात सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों के पास खड़े उनके साथी वहां से चले गए। विभागाध्यक्ष मेडिसिन डॉ. सरिता बजाज ने मामले की जानकारी प्रचार्य डॉ. एसपी सिंह, सीएमओ डॉ. जीएस बाजपेयी, एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव को दी। बाद में उसका उपचार शुरू किया गया।

शहर में अलर्ट
शहर में पहला कोरोना वायरस के संक्रमण वाला मरीज मिलने के बाद अब शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। फिलहाल छात्र को स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखा गया है और आइसोलेशल वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। इस मामले की जानकारी को जिले के सभी बडे अधिकारी अपने संज्ञान में लेकर हर पल अपडेट भी ले रहे हैं। एसआरएन अस्पताल में सीएमओ डॉ जीएस वाजपेयी और मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ एसपी सिंह खुद निरीक्षण किया और अब सतर्कता के साथ सभी निर्देशों का कडाई से पालन करने को कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+