सनी देओल 5 मई को प्रयागराज में करेंगे रोड शो, फूलपुर और इलाहाबाद से बीजेपी उम्मीदवारों के लिए मांगेंगे वोट

Prayagraj News, प्रयागराज। बॉलीवुड एक्टर एवं भाजपा से गुरदासपुर संसदीय सीट के प्रत्याशी सनी देओल (Sunny Deol) 5 मई को प्रयागराज पहुंच रहे है। सनी देओल यहां फूलपुर व इलाहाबाद संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। बता दें कि बॉलीवुड से अभिनेताओं का प्रयागराज आना और प्रचार करना कोई नई बात नहीं है। वहीं, अब भाजपा अपने प्रत्याशी सनी देओल की छवि भुनाने के लिए उनका रोड शो करने जा रही है। सनी देओल का रोड शो शहर दक्षिणी से शुरू होकर शहर उत्तरी तय जायेगा।

Sunny Deol will do two road shows in Prayagraj on May 5

रोड शो की तैयारियां शुरू
रोड की तैयारियों के लिये गुरूवार को जिला कमेटी की बैठक में रूट, सुरक्षा व परमीशन आदि के विषय पर गहन चर्चा हुई। वहीं इस रोड शो में भीड का रिकार्ड तोड़ने के लिये फूलपुर इलाहाबाद के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को खुद पहुंचने व समर्थकों को भी लेकर आने का संदेश भेजा गया है। हालांकि अभी दो तरीखों पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सनी देओल से जो डेट मिली है वह 4 व 5 मई है। जबकि 6 मई को सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम प्रयागराज में हैं। ऐसे में रोड शो के सहारे भाजपा सीएम के आने से पहले ही बड़ा शंखनाद करने का प्रयास कर रही है। आज यह तय होगा कि इन दोनों तारीखों में कब रोड शो होगा। अधिक संभावना 5 मई को है। हालांकि स्थानीय पदाधिकारियों ने सीएम के साथ रोड शो कराने की सलाह ही केंद्रीय बोर्ड को दी है, जिस पर चर्चा की जा रही है। वैसे भी भाजपा के मुखिया अमित शाह पिछले दिनों यहां अपना कार्यक्रम कर चुके हैं। कौशांबी से पीएम मोदी ने भी प्रयागराज को साधने की कोशिश की है, ऐसे में अब सनी देओल माहौल बनाने के लिऐ रोड शो करने जा रहे हैं।

इन लोगों का भी कार्यक्रम
प्रयागराज जिले में फूलपुर लोकसभा व इलाहाबाद लोकसभा के लिए लगातार स्टार प्रचारकों के पहुंचने व चुनाव को धार देने का क्रम शुरू हो गया है। हर दिन बड़े नेताओं की जनसभायें प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रही है। जिसके क्रम में अब सीएम योगी की 6 व 10 मई को दो जनसभाएं आयोजित होगी। इसके अलावा, रेलमंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल आदि का भी कार्यक्रम तय किया गया है। हालांकि पीएम मोदी कब प्रयागराज आयेंगे, इसकी कोई सूचना अभी नहीं दी जा रही है। पीएम को यहां के प्रत्याशियों ने पहली डिमांड पर रखा है, यानी उनके आने की पूरी संभावना और हालात हैं।

ये भी पढ़ें:- इलाहाबाद सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+