मां की लाश को ठिकाने लगाने के लिए 800 किमी दूर लाया बेटा, ऐन वक्त पर पुलिस ने पकड़ा, मामला कर देगा हैरान
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। बिहार का एक युवक हरियाणा में गला दबाकर अपनी मां की हत्या करने के बाद उनकी लाश को ठिकाने लगाने के लिए प्रयागराज लेकर पहुंच गया। एन वक्त पर पुलिस वहां पहुंची और शुटकेस की जांच पड़ताल के दौरान उसमें डेड बॉडी मिलने पर उसे हिरासत में ले ली।
पुलिस द्वारा युवक से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो पूरा मामला सामने आया। कलयुगी बेटे की करतूत उजागर होने के बाद हर कोई हैरान है। मामले में मृतका की लाश को कब्जे में लेकर पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी बेटे के खिलाफ भी पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

दरअसल बिहार के गोपालगंज का रहने वाला 20 वर्षीय हिमांशु अपनी बूढ़ी मां प्रतिमा देवी के साथ अपनी बहन के घर पर हरियाणा में रहता था। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि 13 दिसंबर को उसने अपनी मां से ₹5000 मांगे थे लेकिन मां ने रुपए देने से इनकार कर दिया।
मां द्वारा रुपए देने से इनकार किए जाने के बाद हिमांशु ने गला दबाकर अपनी मां की हत्या कर दी। मां की हत्या करने के बाद वह लाश को ठिकाने लगाने के लिए सूटकेस में भरकर हरियाणा से लाश लेकर ट्रेन द्वारा गाजियाबाद से होते हुए प्रयागराज आ गया।
आधी रात में प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद वह इधर-उधर टहल रहा था। पुलिस को उसकी हरकतें संदिग्ध लगी ऐसे में पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू किया। पूछताछ के दौरान वह पुलिस को गुमराह करने लगा इसके बाद उसके सूटकेस की तलाशी ली गई। सूटकेस की तलाशी लेने पर पूरा मामला स्पष्ट हो गया। इस बारे में डीजीपी नगर दीपक भूकर द्वारा बताया गया कि एक युवक सूटकेस में महिला की लाश लेकर प्रयागराज पहुंचा था। उसे पकड़ लिया गया है तथा लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications