Narendra Giri case: महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में प्रयागराज पुलिस ने किया SIT का गठन
प्रयागराज, 21 सितंबर: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले की जांच के लिए प्रयागराज पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। बता दें, महंत नरेंद्र गिरि की सोमवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उनका शव बाघंबरी मठ स्थित उनके कमरे में पंखे पर लटका मिला था। मठ को सील कर दिया गया है। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इस नोट में शिष्य आनंद गिरि पर परेशान करने का आरोप है। पुलिस ने आनंद गिरि को गिरफ्तार किया है। आनंद गिरी सहित तीन लोगों के खिलाफ प्रयागराज में केस दर्ज हुआ है।
Recommended Video

जानकारी के मुताबिक, महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत की जांच के लिए डीजीआई प्रयागराज ने एसआईटी बनाई है। डिप्टी एसपी की अगुवाई में यह एसआईटी बनी है। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा कि इस घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कई सबूत इकट्ठा किए हैं। पुलिस की एक टीम, एडीजी जोन, आईजी रेंज और डीआईजी प्रयागराज, मंडल आयुक्त प्रयागराज एक साथ मिलकर इसकी जांच में लगे हैं। एक-एक घटना का पर्दाफाश होगा। दोषी को सजा जरूर मिलेगी।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज की अध्यक्षता में किए जाने की मांग की है। अखिलेश ने कहा कि महंत नरेंद्र गिरि की मृत्यु को लेकर अलग-अलग खबरें आईं है। यह एक बड़ा विषय है कि उनकी मृत्यु कैसे हुई। न केवल आम लोग, अखाड़ा परिषद से जुड़ लोग भी चाहते हैं महंत गिरि की मौत की सच्चाई सामने आए। इसलिए हाईकोर्ट के सिटिंग जज की अध्यक्षता में इस मामले की जांच होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications