मुख्तार अंसारी गिरोह का शार्प शूटर बृजेश सोनकर गिरफ्तार, 50 हजार का था इनामी
प्रयागराज। जेल में बंद बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी गिरोह के शार्प शूटर को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है। शार्प शूटर का नाम बृजेश सोनकर है और इस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। बृजेश लगातार गैंग में नई भर्ती कर रहा था और उसने कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया था। लंबे समय से पुलिस और एसटीएफ उसकी तलाश में थी, जिसे शुक्रवार को प्रयागराज में घेराबंदी कर दबोच लिया।

मऊ पुलिस ले गयी साथ
प्रयागराज पुलिस के अनुसार मऊ पुलिस को पुख्ता खबर मिली थी कि मुख्तार गैंग का शार्प शूटर बृजेश सोनकर शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट जा रहा है। बृजेश को पकड़ने के लिए कोपागंज थाना प्रभारी एक टीम के साथ बृजेश के पीछे लगे थे, लेकिन वह चकमा देकर भागने में सफल रहा। इधर सुबह ही कोपागंज थानेदार टीम के साथ प्रयागराज आ गये थे और वह सीधे क्राइम ब्रांच से मदद मांगने पहुंचने और पूरी जानकारी उपलब्ध कराई। क्राइम ब्रांच की मदद से कचहरी के आस पास पुलिस पहरा बैठाया गया और सादी वार्दी में तेज तर्रार दरोगा निगरानी करने लगे। इस बीच कटरा रोड पर एक सफेद स्कार्पियों देखी गयी, पता चला कि बृजेश उसी से कोर्ट आया है। पुलिस टीमों को अलर्ट किया गया और जब बृजेश निकला तो उसका पीछा शुरू किया गया। सर्कुलर रोड पर पुलिस ने बृजेश को घेरकर रोक लिया और गिफ्तार कर कैंट थाने ले गयी। जहां पूछताछ के बाद बृजेश सोनकर को मऊ पुलिस अपने साथ ले गयी।
दर्जनों केस हैं दर्ज
शूटर बृजेश पर दर्जनों की संख्या में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें कई मुकदमों में वह मुख्तार अंसारी के साथ सह अभियुक्त भी है। सह अभियुक्त वाले मुकदमें की सुनवाई एमपी एमएलए कोर्ट में चल रही है और कोर्ट ने सभी मुकदमों में सख्त रुख अपनाया हुआ है। सुनवाई पर हाजिर न होने वालों की संपति कुर्क की जा रही है, जिसके डर से बृजेश प्रयागराज पेशी के लिये आया था। लेकिन, पुलिस ने दबोच लिया। हालांकि मुख्तार अंसारी पहले से ही बांदा जिला कारागार में बंद है और उसके भी सभी केस प्रयागराज एमपीएमएल कोर्ट में चल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications