Shalini Dhuria: ब्वॉयफ्रेंड रवि ने बेवफाई के शक में की थी शालिनी की हत्या, 7 दिन बाद कुएं में मिली थी लाश
ब्वॉयफ्रेंड रवि ने बेवफाई के शक में की थी शालिनी की हत्या, शव को बोरे में भरकर कुएं में फेंका
प्रयागराज, 24 फरवरी: शालिनी धूरिया उर्फ रोली हत्याकांड का प्रयागराज पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि शालिनी के हत्या और किसी ने उसके 4 साल पुराने दोस्त और ब्वॉयफ्रेंड रवि ठाकुर ने की है। पुलिस ने रवि ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की। पूछताछ में रवि ठाकुर ने जो कुछ भी बताया उसे सुनकर पुलिसकर्मी भी सन्न रह गए। दरअसल, रवि ने बताया कि वो मेरे अलावा अन्य लड़कों से भी प्यार करती थी और मुझे धोखा दे रही थी। इसलिए मैंने उसका गला दबाकर हत्या कर दी और शव को बोरे में भरकर कुएं में फेंका दिया था।

क्या है मामला
प्राप्त समाचार के मुताबिक, 20 फरवरी को पोलो ग्राउंड स्थित कुंए से एक अज्ञात युवकी, जिसकी उम्र 22 वर्ष का शव बोरी में बंद मिला था। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने न्यूज़ पेपर में जानकारी थी। न्यूज़ पेपर के माध्यम से जानकारी मिलने पर मृतका के पिता राजेंद्र कुमार धुरिया ने शव की शिनाख्त अपनी पुत्री शालिनी धुरिया के रूप में की। शालिनी के पिता की तहरीर पर 22 फरवरी को रवि ठाकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि रवि ठाकुर (24), बिहार के जहानाबाद जिले का रहने वाला है और वर्तमान में वह लोको कॉलोनी सिविल लाइंस, प्रयागराज में रहता है।

वैलेंटाइन-डे के दिन दिल्ली से आई थी प्रयागराज
प्रयागराज पुलिस ने रवि को मिंटो पार्क के समीप से बुधवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना है कि शुरुआती पूछताछ में रवि ने कहानी बनाने की कोशिश की थी, लेकिन सख्ती बरतने पर वह टूट गया और फिर प्रारंभ से लेकर अंत तक की कहानी बता डाली। सच्चाई जानकार पुलिसवालों के भी होश उड़ गए। दरअसल, पूछताछ में रवि ने बताया कि उसके और शालिनी के बीच पिछले 4 वर्षों से प्रेम संबंध थे और वह अपनी गर्लफ्रेंड को बेइंतहा प्रेम करता था। रवि ठाकुर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि 14 फरवरी की सुबह शालिनी दिल्ली से ट्रेन से प्रयागराज के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर उतरी थी।

गला दबाकर रवि ने की थी शालिनी की हत्या
इसके बाद रवि उन्हें लोको कॉलोनी स्थित अपने घर ले गया। रवि ने बताया कि शालिनी फ्रेश होने के लिए वॉशरूम गई थी, जब उसने उनके मोबाइल फोन को चेक तो उसके मोबाइल में अन्य लड़कों के साथ तस्वीरें और आपत्तिजनक वीडियो थे। रवि को शक हुआ कि उसकी गर्लफ्रेंड के अन्य लड़कों से भी संबंध हैं। रवि को शक हो गया कि शालिनी उसे धोखा दे रही है। रवि अपनी गर्लफ्रेंड का संबंध किसी और लड़के से बर्दाश्त नहीं कर सका। शालिनी जब वॉशरूम से बाहर आईं तो रवि ठाकुर ने अपनी प्रेमिका का गला घोंट कर उनकी हत्या कर दी।

शालिनी ने रवि के नाम का बनवाया था टैटू
घटना को अंजाम देने के बाद रवि ने शालिनी के शव को बोरी में भरकर रस्सी से बांधकर पोलो ग्राउंड स्थित कुंए में फेंक दिया था। फिलहाल पुलिस ने रवि ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है उसे जेल भेज दिया गया है। आपको बता दें, रवि ठाकुर फुटबाल का अच्छा खिलाड़ी है। शालिनी भी फुटबाल खेलते थी। चार साल पहले किसी मैच के दौरान दोनों की मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। शालिनी ने अपने हाथों में रवि नाम का टैटू भी बनवाया था। उसके परिवार के लोग भी दोनों की दोस्ती के बारे में जानते थे।












Click it and Unblock the Notifications