रोमांस करें, पैसे भी कमाएं? युवाओं को अजीब सी नौकरी का दिया लालच, अब हो रहा पछतावा

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। प्रयागराज जनपद में अमीर घर के और विदेश की रहने वाली युवतियों से शारीरिक संबंध बनाकर उन्हें प्रेग्नेंट करने की नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों से ठगी की गई है।

इस मामले में प्रयागराज के रहने वाले एक युवक द्वारा पुलिस से शिकायत की गई। शिकायत के आधार पर साइबर सेल द्वारा मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसके मोबाइल पर ठग द्वारा व्हाट्सएप कॉल किया गया था।

Romance earn money

व्हाट्सएप पर कॉलिंग के दौरान सामने वाले शख्स द्वारा कहा गया था कि विदेश में रहने वाली लड़कियों और अमीर घर की युवतियों को प्रेग्नेंट करना होगा। इसके लिए काफी अच्छे रुपए मिलेंगे। ऐसे में युवक जालसाजों के बहकावे में आ गए और हजारों रुपए गंवा दिए।

न्यूज़ रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि सोशल मीडिया साइट्स पर विज्ञापन जारी करके भी कई युवकों को निशाना बनाया गया है। खास तौर पर प्रयागराज जनपद के मऊआइमा थाना क्षेत्र के अधिकतर नौजवानों को ठाकुर द्वारा निशाना बनाया गया।

तीन लाख रुपए की हुई डिमांड
ऐसे ही मऊआइमा में थाना क्षेत्र के अल्ताफ नामक एक युवक को भी जलसा जो द्वारा शिकार बनाया गया। अल्ताफ द्वारा बताया गया कि पहले उसे 800 रुपए मांगे गए। उसके बाद सामने वाले शख्स द्वारा डिमांड बढ़ती गई। बाद में उसे 24000 रुपए अलग-अलग खाते में ट्रांसफर कराए गए।

उसने कहा कि बाद में सामने वाले शख्स द्वारा फोन करके यह कहा गया कि तुमको विदेश में यह नौकरी करनी होगी। इसके लिए वीजा पासपोर्ट की आवश्यकता पड़ेगी। जालसाज द्वारा वीजा और पासपोर्ट सहित अन्य पेपर वर्क करने के नाम पर 3 लाख रुपए की डिमांड की गई।

अल्ताफ का कहना है कि उसके बाद उसे यह आभास हुआ कि ऐसी कोई नौकरी है ही नहीं। बल्कि उसे ऑनलाइन ठगी करने वाले जालसाज द्वारा फसाया जा रहा है। फिलहाल अल्ताफ द्वारा इस मामले में पुलिस से ऑनलाइन शिकायत की गई है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+