प्रयागराज का विकास देखकर कांग्रेस के दिग्गज नेता और सांसद ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- ऐसा ही...
प्रयागराज। लोकसभा चुनाव में मुंह की खाने के बाद आत्ममंथन और समीक्षा से गुजर रही कांग्रेस के लिये उनके ही एक दिग्गज नेता ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने ट्वीटर से पीएम मोदी के काम की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं और कहा है कि मोदी सरकार से कुछ ऐसी ही अपेक्षा उनके क्षेत्र जबलपुर को भी है। विवेक ने कहा है कि जब वोट मोदी जी को दिया है तो काम की उम्मीद भी तो उनसे ही करेंगे।

ट्वीटर पर लिखे अपने दो संदेश में सांसद विवेक ने पीएम मोदी के कामकाज को जमकर सराहा और लिखा कि जिस तरह उन्होंने प्रयागराज को बदल दिया। वैसे ही जबलपुर का भी कायाकल्प कर दें। फिलहाल इस ट्वीट को लेकर खूब चर्चा हो रही है। मीडिया में भी यह ट्वीट सुर्खियां बटोर रहा है। बता दें कि विवेक तंखा कांग्रेस के राज्यसभा सांसद व कद्दावर नेता हैं और पिछले दिनों व प्रयागराज शहर आए हुए थे। अपने अनुभव को शेयर करते हुये दो दिन पहले उन्होंने ट्वीटर पर मन की बात लिखी तो मध्य प्रदेश के अखबारों ने कांग्रेस सांसद के ट्वीट पर बड़ी-बड़ी खबरें भी चला दीं।
हालांकि खुद की खबरों पर भी विवेक ने जवाब दिया और ट्वीट कर लिखा कि 'जब चुनाव मोदी जी के नाम पर हुआ। कहीं भी लोकल सांसद प्रत्याशी का कोई महत्व या नाम नहीं लिया गया। तो अपेक्षा मोदी जी से होगी। वोट उनको दिया तो काम की उम्मीद किससे करें।'
पहले ट्वीट में क्या लिखा
कुछ दिन पूर्व इलाहाबाद अब प्रयागराज जाने का मौका मिला। अच्छा महसूस हुआ, इलाहाबाद 1 बदला शहर नजर आया। कुंभ के कारण उसका रूप ही बदल गया। रोड, फ्लाईओवर, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन इत्यादि। जबलपुर को भी ऐसे कायाकल्प की जरूरत। मोदी सरकार से कुछ ऐसी अपेक्षा जबलपुर को भी है।
दूसरे ट्वीट में क्या
सांसद विवेक ने अपने दूसरे ट्वीट कर लिखा कि 'जब चुनाव मोदी जी के नाम पर हुआ। कहीं भी लोकल सांसद प्रत्याशी का कोई महत्व या नाम नहीं लिया गया। तो अपेक्षा मोदी जी से होगी। वोट उनको दिया तो काम की उम्मीद किससे करें।'












Click it and Unblock the Notifications