'स्कॉर्पियो के बोनट में अजगर', रिपेयर कराने आया मालिक, मैकेनिक ने देखा तो चीखते हुए भागा, देखें Video
Python in Scorpio in Prayagraj: प्रयागराज के एक गैराज में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक स्कॉर्पियो का मालिक अपनी स्कॉर्पियो को रिपेयर कराने गैराज में लाया। स्कॉर्पियो का बोनट खोलते ही मैकेनिक ने शोर मचाना शुरू कर दिया। [Video अंत में है।]
मैकेनिक के शोर मचाने पर जब आस-पास मौजूद लोग वहां पहुंचे तो देखा कि स्कॉर्पियो के बोनट में एक बड़ा सा अजगर बैठा हुआ है। पहले तो लोगों को लगा कि यह सांप है लेकिन जब लोगों ने करीब जाकर देखा तो उन्हें पता चला कि यह अजगर है।

इसके बाद लोगों ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद वनकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को स्कॉर्पियो के बोनट से बाहर निकाला गया। वनकर्मी अजगर को अपने साथ ले गए।
यह पूरी घटना प्रयागराज जनपद के सिविल लाइंस में स्थित एक होटल के सामने की है। बताया जा रहा है कि होटल के सामने कई कार गैराज हैं। शनिवार को एक स्कॉर्पियो मालिक अपने स्कॉर्पियो लेकर इमरान के गैराज में मरम्मत करने के लिए पहुंचा हुआ था।
स्कॉर्पियो मलिक ने अपनी गाड़ी को गैराज में खड़ी कर दिया उसके बाद इमरान स्कॉर्पियो का बोनट खोलकर जैसे ही उसे बनाने के लिए झुका उसने इंजन के ऊपर बैठे विशाल का अजगर को देख लिया। उसके बाद वह सांप-सांप कहते हुए जोर से चिल्लाने लगा।
इस दौरान स्कॉर्पियो के मालिक के साथ ही आसपास के लोग भी वहां पहुंचे। लोगों को भी पहले लगा की स्कॉर्पियो के बोनट में सांप है, लेकिन जब लोगों ने करीब जाकर देखा तो उन्हें पता चला कि यह सांप नहीं बल्कि विशालकाय अजगर है। उसके बाद लोगों द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
देखें Video-
बाद में वहां पहुंची वन विभाग की टीम द्वारा उसे रेस्क्यू करते हुए कर के इंजन से बाहर निकाला गया। रेस्क्यू करने वाली टीम अजगर को बोरी में भरकर अपने साथ लेकर चली गई और वन्य क्षेत्र में छोड़ दी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने अजगर का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications