किराए के मकान में सालों से चल रहा था सेक्स रैकेट, लड़कों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई लड़कियां
प्रयागराज। प्रयागराज में पुलिस ने किराए के एक मकान में सालों से चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। छापेमारी में पुलिस को दो लड़कों को दो लड़कियों के साथ आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई लड़कियां बिहार के पटना की बताई जा रही हैं, जबकि लड़के झारखंड के रहने वाले हैं।

देशभर से होती थी ऑन डिमांड लड़कियों की सप्लाई!
नैनी क्षेत्र के एडीए कालोनी मानस नगर पीएसी कालोनी गेट के पास से किराए के एक मकान में कई सालों से सेक्स रैकेट चल रहा था। इस रैकेट को एक एजेंट के माध्यम से संचालित किया जा रहा था। पुलिस अधिकारियों को अंदेशा है कि पकड़े गए रैकेट में देशभर से ऑन डिमांड लड़कियों की सप्लाई की जाती थी।

आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद
पुलिस ने घटनास्थल से ऐशो-आराम की वस्तुएं, हुक्का और कई आपत्तिजनक वस्तुएं जब्त की हैं। फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार लड़के और लड़कियों से पूछताछ कर पूरे रैकेट के तह तक जाने की कोशिशों में लगी हुई है।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
इस मामले में क्षेत्राधिकारी सचिदानंद का कहना है कि यह पता लगाने की कोशिश में हैं कि शहर के व्यस्ततम मोहल्ले में सेक्स रैकेट का धंधा कैसे फलफूल रहा था और इसको संचालित करने में किन-किन लोगों के हाथ है। पुलिस मकान मालिक के लड़के की भूमिका को भी संदिग्ध मान रही है।












Click it and Unblock the Notifications