Prayagraj : 'सर, पत्थर चल रहा है, फोर्स भेजिए जल्दी', जब भीड़ से घिरा पुलिसवाला रोने लगा, देखिए VIDEO
प्रयागराज, 10 जून: 'सर, पत्थर चल रहा है, मेरी कमर पर लगा सर, मेरा मोबाईल टूट गया सर, फोर्स भेजिए जल्दी।' यह कहते हुए पुलिसवाला रोने लगा। मामला प्रयागराज का है, जहां जुमे की नमाज के बाद उपद्रवियों ने जमकर बवाल किया। पथराव किया गया और पीएसी की गाड़ी में आग तक लगा दी। पथराव करने वालों में छोटे बच्चे थी शामिल दिखे। पुलिसकर्मी के रोने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
Recommended Video

पत्थरबाजों से घिरे पुलिसवालों के कई वीडियो आए सामने
प्रयागराज में नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने सड़क पर उतरे उपद्रवियों ने जमकर बवाल किया। पथराव किया गया और पीएसी की गाड़ी में आग तक लगा दी। पथराव करने वालों में छोटे बच्चे थी शामिल दिखे। इस बीच पत्थरबाजों से घिरे पुलिसकर्मियों का कई वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में पुलिसकर्मी खुद को असहाय महसूस कर रोने तक लगा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

पथराव के साथ ही वाहनों को भी पहुंचाया नुकसान
बता दें, प्रयागराज में उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव के साथ ही वाहनों को भी काफी नुकसान पहुंचाया है। कई जगह वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। बवाल को रोकने के लिए प्रतापगढ़, कौशांबी और फतेहपुर से भी फोर्स बुलाई गई। उपद्रवियों को भगाने के लिए पुलिस ने खदेड़ा तो गलियों में भाग गए और वहां से भी पथराव करने लगे। पथराव में आरएएफ, पुलिस कर्मियों और मीडिया कर्मियों के साथ आम लोग भी जख्मी हुए हैं। उपद्रवियों ने पीएसी के वाहन में आग लगा दी। हालांकि, तत्काल आग पर काबू पा लिया गया है।

DM, एसएसपी सहित कई पुलिसकर्मी और पीएसी के जवान घायल
प्रयागराज में हुए पथराव में जिलाधिकारी, एसएसपी और एडीजी के गनर को भी चोट लगी है। वहीं, आरएएफ के सिपाही और कुछ अन्य लोग भी चोलिट हुए हैं। उपद्रवियों ने एडीजी के वाहन और पीएसी के वाहन पर भी पथराव किया था। पीएसी की एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। एडीजी के वाहन का शीशा टूट गया।












Click it and Unblock the Notifications