चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद नेपाल में मौज-मस्ती करता था ये गिरोह

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्वाट और अतरसुइया पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरी और लूट करने वाले गिरोह को धर दबोचा। जिनमें दो शातिर बदमाश और एक सुनार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से बाइक, गहने, नगदी और 14 मोबाइल फोन मिले हैं। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद ये बदमाश नेपाल जाकर मौज मस्ती किया करते थे।

prayagraj swat team and police caught theft gang

एसपी क्राइम आशुतोष मिश्र ने बताया कि स्वाट और अतरसुइया पुलिस प्रयागराज के गोलपार्क पर मौजूद थी तभी मुखबिर ने इन अपराधियों के बारे में सूचना दी। सूचना मिलते ही स्वाट टीम के राजेश उपाध्याय, अंगद गिरि, विनोद मौर्या ने पुलिस टीम के साथ गली में घेरकर चोर गिरोह के दो लोगों को पकड़ लिया। उनसे पूछताछ के बाद दरियाबाद कब्रिस्तान के पास से पुलिस ने सूरज कदम नाम के एक सुनार को भी दबोच लिया।

रायबरेली के लालगंज में विकास नगर कॉलोनी निवासी सूरज यहां प्रयागराज के मालवीय नगर में एक घर में किराए पर रह रहा था। गिरफ्तार आरोपितों में शाहरुख उर्फ सबील जावेद डफरिन अस्पताल के पास दायरा शाह अजमल और मोहम्मद सैफ उर्फ राजा करेली में शम्स नगर का रहने वाला है। उनके कब्जे से 1 लाख 20 हजार रुपये, गहने, 14 मोबाइल फोन और एक पल्सर बाइक बरामद की गई।

एसपी क्राइम ने बताया कि इन दोनों ने 4 अन्य साथियों संग मिलकर 15 सितंबर की रात मीरापुर में पप्पू गुप्ता के घर में चोरी की थी। बाकी चार चोर प्रतापगढ़ के हैं, जो अभी पकड़ में नहीं आए हैं। इन्होंने चोरी के गहने सूरज कदम को बेचे थे जिसे सूरज कदम ने गला दिया था। चोरी के अलावा ये बदमाश शहर में बाइक पर घूमते हुए मोबाइल छिनैती भी किया करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+