बारात में युवक ने रातभर किया 'तमंचे पर डिस्को', सुबह डांसर को जबरन ले जाने लगा अपने साथ

प्रयागराज, जून 18: खबर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से है, यहां मेजा इलाके में आई एक बारात में शामिल युवक पूरी रात तमंचा लहराते हुए आर्केस्ट्रा डांसर के साथ ठुमके लगाता रहा। इतना ही नहीं, सुबह होने पर वो तमंचे के बल पर डांसर को पकड़कर अपने साथ ले जाने लगा। इस दौरान लोगों ने युवक को बड़ी मुश्किल से समझाया, तब जाकर युवक अपने जिद से पीछे हटा। वहीं, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई मेजा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आर्म्स एक्ट के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को जेल भेज दिया। मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

prayagraj police arrested man who did a disco on a gun with bar girl

मामला प्रयागराज के मेजा इलाके का है। यहां पर मिर्जापुर के जिगना से ही बारात मंगलवार की रात प्रयागराज के मेजा थाना अंतर्गत उरनाह गांव निवासी शिवकरन के यहां आई थी। शिवकरन की बेटी की शादी थी। द्वार पूजा के बाद जनवासे में आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम रात 11 बजे शुरू हुआ। डांसर स्टेज पर डांस कर रही थी। उसी दौरान सफेद कोट-पैंट पहने हुए एक लड़का स्टेज पर चढ़ा और बार बालाओं के साथ डांस करने लगा। उसके हाथ में तमंचा था। जिसे वह लहराकर डांस कर रहा था।

डांसर को अपने साथ ले जाने लगा युवक
बुधवार सुबह जब आर्केस्ट्रा खत्म होने लगा तो वह युवक तमंचे के बल पर डांसर को पकड़कर अपने साथ ले जाने लगा। लोगों ने विरोध किया तो वह गोली मारने की धमकी देने लगा। जिससे लोग सकपका गए। किसी तरह बारात के बड़े बुजुर्गों ने बीच-बचाव कर डांसर लड़की को उसके चंगुल से छुड़ाया। उसके बाद बारात और दुल्हन की विदाई हुई। बाराती बारात लेकर मिर्जापुर वापस चले गए।

पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
इस मामले का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने लड़की के पिता शिवकरन को थाने बुलाया। उससे वीडियो में नजर आ रहे लड़के के बारे में पूछताछ की। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक बारात की तरफ से आया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। यमुनापार एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया की आरोपी युवक को अवैध तमंचे के साथ आज अरेस्ट कर लिया गया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+