प्रयागराज: पुलिस ने 9 दिन बाद दर्ज किया मेडिकल की छात्रा का बयान, सुनाई खौफनाक दास्तां

Prayagraj news, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में 23 फरवरी को मेडिकल की छात्रा का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप के मामले में पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है। छात्रा ने अपने साथ हुई दरिंदगी की खौफनाक आपबीती सुनाई तो बयान दर्ज कर रहे अधिकारी की भी आंखें नम हो गईं। छात्रा ने बताया कि उसे गाड़ी में जबरन भरने के बाद पूरे रास्ते उसके साथ दरिंदगी होती रही। चलती कार में ही उसके साथ रेप हुआ और जब उसने विरोध किया तो पहले उसे जमकर पीटा गया। बेल्ट और लातों से मारने के बाद भी जब हैवानों का मन नहीं भरा तो शरीर पर तेजाब डालने लगे। रोती-बिलखती छात्रा खुद को छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन वहशी नहीं माने।

चलती कार में होती रही दरिंदगी

चलती कार में होती रही दरिंदगी

पुलिस के अनुसार, छात्रा से प्रयागराज वाराणसी पर चलती कार में रेप हुआ। अंदावा बस अड्डे से छ़ात्रा को कार में किडनैप कर आरोपी युवक उसे सहसों लेकर गए और वहां से वाराणसी। पूरे रास्ते उसके साथ ज्यादती की गई और जब उनका मन नहीं भरा तो उसे वापस झूंसी लाकर बंद कमरे में फिर से दरिंदगी की गई। पुलिस ने आरोपी की मोबाइल लोकेशन व डिटेल भी निकलवा ली है, जिसमें छात्रा के बयान के अनुरूप ही युवक की लोकेशन वाराणसी हाइवे पर ही मिली है।

जबरन पिलाई गई शराब, सिगरेट से दागा शरीर

जबरन पिलाई गई शराब, सिगरेट से दागा शरीर

पुलिस के दिए बयान के अनुसार, इलाहाबाद के बहरिया की रहने वाली छात्रा जब वाराणसी स्थित अपने मेडिकल कॉलेज जा रही थी। तब उसे झूंसी के अंदावा बस अड्डे से सागर, अमित, विनीत व उसके दोस्तों ने जबरन कार में घसीट लिया। छात्रा ने विरोध किया तो उसे कार के अंदर ही जमकर बेल्ट व लात घूंसे से पीटा जाने लगा। छात्रा को जबरन शराब पिलाई गई, ताकि वह विरोध नहीं कर सके और जब छात्रा ने विरोध जारी रखा तो सिगरेट से उसके शरीर को दागकर उस पर तेजाब डालने की कोशिश की गई।

दौड़ती रही कार, अस्मत को दरिंदे तार-तार करते रहे

दौड़ती रही कार, अस्मत को दरिंदे तार-तार करते रहे

हाइवे पर कार दौड़ती रही और छात्रा की अस्मत को दरिंदे तार-तार करते रहे। सबसे पहले सागर यादव ने छात्रा से दरिंदगी की और फिर उसके दोस्तों ने दरिंदगी जारी रखी। शाम ढलने के बाद आरोपी उसे वापस झूंसी लेकर आए। यहां एक कमरे में बंद कर फिर से दरिंदें छात्रा का शरीर नोंचते रहे।

9 दिन बाद दर्ज हो पाया बयान

9 दिन बाद दर्ज हो पाया बयान

मेडिकल की छात्रा के साथ ज्यादती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि छात्रा की पिछले 9 दिनों से इतनी अधिक हालत खराब थी कि वह किसी से बात तक नहीं कर पा रही थी। उसकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। लगातार ब्लीडिंग के साथ छात्रा बुरी तरह सहम गयी है, जिसकी वजह से वह किसी को भी देखकर रोने लगती। शारीरिक व मानसिक रूप से नाजुक हो गई छात्रा की तबीयत में सुधार न होने के कारण उसका बयान भी नहीं दर्ज हो रहा था। चार दिन पहले छात्रा की हालत कुछ ठीक हुई थी और उससे मिलने के लिए केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल पहुंची थीं, लेकिन भारी हंगामे के बीच छात्रा की हालत फिर बिगड़ गई थी। फिलहाल, पुलिस को छात्रा ने 9 दिन बाद अपना बयान दर्ज करा दिया है।

एक जेल में, दो ने कोर्ट में किया सरेंडर

एक जेल में, दो ने कोर्ट में किया सरेंडर

बता दें, इस मामले में तीन नामजद व 6-7 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है, जिसमें एक नामजद आरोपी जेल में हैं, दो अन्य ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। जबकि अज्ञात आरोपियों को चिह्नित नहीं किया जा सका है। इसे लेकर सामाजिक संगठन लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और छात्रा को मुआवजे दिए जाने की मांग कर रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+