Buddha Purnima 2021: संगम तट पर पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
Buddha Purnima 2021: संगम तट पर पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
प्रयागराज, मई 26: कोरोना वायरस महामारी के बीच देश भर में बुद्ध पूर्णिमा का त्यौहार आज यानी बुधवार 26 मई को धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ भी किया। हालांकि, गंगा स्नान से संक्रमण फैलने की आशंका है, जिसके चलते पुलिस व प्रशासन अलर्ट पर है।
Recommended Video

बता दें कि सनातन धर्म में वैशाख पूर्णिमा के पर्व का विशेष महत्व है। आज पूरे देश में वैशाख पूर्णिमा मनाई जा रही है। इसी उपलक्ष्य में आज प्रयागराज समेत तमाम शहरों में लोग गंगा नदी में स्नान कर रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर के बीच भी लोग मां गंगा में आस्था के चलते सुबह से ही श्रद्धालु यहां स्नान के लिए पहुंचे। लोगों ने मां गंगा से कोरोना की इस आपदा को खत्म करने की प्रार्थना भी की। हालांकि बुद्ध पूर्णिमा पर कोरोना का साया तस्वीरों में आसानी से देखा जा सकता है। जिस संगम तट पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु आज के दिन स्नान करते थे वहीं आज बहुत कम लोग दिखाई दिए।
शास्त्रों के अनुसार, जो लोग वैशाख स्नान नहीं कर पाए उन्हें माह के अंतिम दिन अर्थात् पूर्णिमा के दिन स्नानादि करके इसका पुण्य फल प्राप्त कर लेना चाहिए। इसी दिन भगवान बुद्ध का जन्म भी हुआ था इसलिए इसे बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है। साथ ही इस दिन कूर्म जयंती भी मनाई जाती है। इस दिन लक्ष्मी प्राप्ति के भी अनेक उपाय किए जाते हैं और अकाल मृत्यु व रोगों से मुक्ति के लिए जलकुंभ का दान भी किया जाता है। 26 मई को ही खग्रास चंद्रग्रहण भी होगा हालांकियह भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए उसके कोई सूतक आदि मानने की आवश्यकता नहीं रहेगी।
वैशाख पूर्णिमा समय
पूर्णिमा तिथि आरंभ- 25 मई रात्रि 8.31 बजे से
पूर्णिमा तिथि समाप्त- 26 मई सायं 4.45 बजे तक












Click it and Unblock the Notifications