प्रयागराज: मेकअप कराने के बहाने 1.5 लाख लेकर फरार हुई दुल्हन, दूल्हा इंतजार करता रह गया
प्रयागराज: मेकअप कराने के बहाने 1.5 लाख लेकर फरार हुई दुल्हन, दूल्हा इंतजार करता रह गया
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (Prayagraj) जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। दरअसल यहां दुल्हन मेकअप कराने के बहाने डेढ़ लाख रुपए लेकर फरार हो गई। इस दौरान दूल्हा कोर्ट के बाहर खड़ा होकर अपनी दुल्हन का इंतजार करता रहा। काफी देर तक जब दुल्हन वापस नहीं आई तो उसने कर्नलगंज थाने में दो नामजद समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
Recommended Video

ऑनलाइन युवती से हुई थी मुलाकात
पीड़ित दूल्हा योगेश कुमार राजस्थान के अलवर जिले का रहना वाला है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, कर्नलगंज पुलिस को दी तहरीर में योगेश के रिश्तेदार गजानंद शर्मा ने बताया कि पिछले काफी समय से योगेश की शादी के लिए लड़की ढूंढ़ी जा रही थी। इस दौरान योगेश की मुलाकात ऑनलाइन एक युवती से हो गई। दोनों में बातचीत हुई और धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे से प्यार कर बैठे। यहां तक कि फोन पर ही दोनों की शादी तय हो गयी।

शादी के दोनों पहुंचे थे कोर्ट
शादी के लिए युवती ने योगेश को राजस्थान से प्रयागराज बुला लिया। शुक्रवार 21 अक्टूबर को दोनों की शादी होनी थी। इसलिए योगेश अपने पिता और रिश्तेदारों के साथ प्रयागराज कोर्ट पहुंच गया। वहीं, दूसरी और दुल्हन भी अपने शादी के लिए माता-पिता के साथ कचहरी पहुंच गई। इस दौरान युवती के घरवालों ने शादी को शुभ करने के लिए रुपये मांगे। इस पर दूल्हे के परिजनों ने 1 लाख 45 हजार रुपये दिए। इसके बाद युवती मेकअप कराने की बात बोलकर निकल गई।

क्या कहा पुलिस ने
दुल्हन के निकलते ही उसके माता-पिता भी फरार हो गए। इस दौरान दूल्हा बना योगेश अपने माता-पिता और रिश्तेदारों के साथ कोर्ट के बाहर खड़ा होकर दुल्हन का इंतजार करता रहा। लेकिन, दुल्हन देर शाम तक शादी के लिए कोर्ट नहीं पहुंची। जिसके बाद दूल्हे को अपने साथ ठगी का अहसास हुआ और कर्नलगंज पुलिस से मदद की गुहार लगाई। इस मामले में इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर सपना, उसके भाई जीतेंद्र, मध्यस्थ विजय पर नामजद केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें:-












Click it and Unblock the Notifications