Prayagraj News: अतीक के गुर्गे फहद को हाईकोर्ट से लगा झटका, जमानत देने से किया इनकार
Prayagraj News: अतीक हमद के गुर्गे फहद उर्फ वसीउर्रहमान को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने झटका देते हुए जमानत याचिक को खारिज कर दिया है। फहद 5 करोड़ की रंगदारी मामले में नैनी सेंट्रल जेल में बंद है।

Prayagraj News: 5 करोड़ की रंगदारी मामले में जेल में बंद अतीक अहमद के गुर्गे फहद उर्फ वसीउर्रहमान को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। हाईकोर्ट ने फहद उर्फ वसीउर्रहमान की जमानत याचिक को खारिज कर दिया है। इस मामले में अतीक अहमद का बेटा अली भी आरोप है। बता दें, 5 करोड़ की रंगदारी मामले में नैनी सेंट्रल जेल में बंद फहद ने हाईकोर्ट से जमानत की गुहार लगाई थी। जिसपर कोर्ट ने फहद को जमानत देने से इनकार कर दिया।
दिसंबर 2021 में जीशान उर्फ जानू ने अतीक अहमद के बेटे अली और फहद समेत 9 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जीशान का आरोप था कि 31 दिसंबर को उसके प्लॉट पर पहुंचकर आरोपियों ने उसे मारा पीटा और पांच करोड़ की रंगदारी मांगी। न देने पर पूरे फार्म हाउस को बुलडोजर से तहस-नहस कर दिया। बाउंड्री वाल भी तोड़ दी थी। इस मामले में पुलिस ने सैफ और फहद को मौके से ही पकड़कर जेल भेजा दिया था। तो वहीं, अब इस मामले में अतीक अहमद के गुर्गे फहद उर्फ वसीउर्रहमान जमानत की गुहार लगाई थी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए फहद उर्फ वसीउर्रहमान को बड़ा झटका देते हुए जमानत याचिका खारिज कर दी है और जमानत देने से इनकार कर दिया है। बता दें, फहद मौजूदा समय में नैनी सेंट्रल जेल में बंद है। आपको बता दें, जब जीशान के फार्म हाउस पर बुलडोजर चल रहा था उस समय वहां अतीक अहमद का छोटा बेटा अली भी काली रंग की फार्च्यूनर में बैठा हुआ था। जब मौके पर पुलिस पहुंची तो वह फरार हो चुका था। अली की तलाश में पुलिस टीम ने उसके घर पर दबिश दी, लेकिन उस वक्त पकड़ में नहीं आ सका था।
Recommended Video

अतीक के बेटे असद समेत 5 शूटरों पर बढ़ाई गई इनाम राशि
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में शामिल अतीक अहमद के फरार पुत्र असद समेत पांच शूटरों के खिलाफ शासन ने इनाम की राशि बढ़ा दी है। असद समेत पांच शूटरों पर अब इनाम की राशि बढ़ाकर 5 लाख कर दी गई है। अभी तक इन लोगों के खिलाफ ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस इनकी देश के कई राज्यों सहित पड़ोसी देश नेपाल में भी तलाश कर रही है। हालांकि, घटना के 18 दिन बीत जाने के बाद भी इनका सुराग नहीं मिल सका है।












Click it and Unblock the Notifications