Prayagraj News: सात फेरे लेते वक्त कांपने लगे दूल्हे के पैर, ये देख भड़की दुल्हन, तोड़ दी शादी

UP Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद में शादी के दौरान एक कैसा मामला सामने आया जिसे सुनकर लोग हैरान हैं। प्रयागराज जनपद में सात फेरे लेते एक दूल्हे का पैर कांपने लगा।

दूल्हे का पैर काटने लगा इसके बाद बारात में आए लोग उसे पड़कर फेरे लगवाने लगे। यह देख दुल्हन और उसके घर वालों को दूल्हा बीमार लगा और उन लोगों ने शादी करने से मना कर दिया।

prayagraj-news-grooms-legs-started-trembling-while-taking-seven-rounds-marriage-canceled

दुल्हन और उसके परिजनों द्वारा शादी करने से इनकार किए जाने के बाद दूल्‍हा और दुल्हन पक्ष के लोगों में कहा सुनी हुई। कहासुनी के बाद भी दुल्हन के घर वाले शादी करने के लिए तैयार नहीं हुए।

उसके बाद दूल्हे के साथ आए लोगों द्वारा फोन करके इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची उसके बाद काफी देर तक समझाने की कोशिश की लेकिन लड़की नहीं मानीं। ऐसे में बिना शादी किए दूल्हे को बारात लेकर वापस लौटना पड़ा।

यह पूरा मामला मऊआइमा थानाक्षेत्र के चकश्याम गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव में प्रतापगढ़ के रानीगंज इलाके से एक बारात आई हुई थी। बरात आने के बाद द्वार पूजा का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ।

द्वार पूजा का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद शादी की अन्य रस्में भी की जाने लगीं। बताया जा रहा है कि इस दौरान दूल्हे की हरकतें लड़की पक्ष के लोगों को अजीब लगीं। उसके बाद मंडप में सात फेरे लेते समय दूल्‍हे का पैर कांपने लगा। यह देख दुल्‍हन और उसके घरवाले हैरान रह गए।

लेनदेन वापस करने की बात कर खत्म हुआ रिश्ता: बताया जा रहा है कि थाने पहुंचने के बाद दोनों पक्षों में काफी देर तक पंचायत चलती रही लेकिन मामले का हल नहीं निकला। उसके बाद लड़की और लड़का पक्ष के लोगों द्वारा शादी में जो भी लेनदेन हुआ था उसे एक दूसरे को वापस करने की बात पर सहमती बनी।

सहमति बनाने के बाद दोनों पक्ष थाने से वापस लौट गए। पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी भी पक्ष द्वारा पुलिस से शिकायत नहीं की गई है। यदि शिकायत की जाती है तो शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+