प्रयागराज: टीचर ने बनाया मुर्गा तो बैग में अवैध कट्टा लेकर पहुंचा छात्र, स्कूल में मच गया हड़कंप

प्रयागराज, 31 अगस्त: टीचर को सबक सिखाने के लिए 10वीं का छात्र स्कूल बैग में अवैध असलहा लेकर स्कूल पहुंच गया। हालांकि, स्कूल में बैग चेकिंग के दौरान शिक्षिकों ने उसे पकड़ लिया और सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवैध तमंचा कब्जे लेकर छात्र को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस अब छात्र से अवैध असलहे के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Prayagraj News: 10th class student arrived with an illegal weapon in the school

यह मामला सोरांव थाना क्षेत्र के अब्दालपुर खास स्थित विद्यालय का है। धामापुर निवासी 15 वर्षीय 10वीं का छात्र अब्दालपुर खास स्थित विद्यालय में पढ़ता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार 29 अगस्त को पढ़ाई के दौरान एक टीचर ने उसे किसी बात को लेकर फटकार लगा दी थी। इतना ही नहीं, उसे मुर्गा भी बनाया दिया था। इससे बात से नाराज होकर छात्र मंगलवार को अपने बैग में तमंचा लेकर विद्यालय पहुंच गया।

इस दौरान किसी छात्र ने उसके बैंग में तमंचा देख लिया और शिक्षकों को इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद टीचरों ने उसका बैग चेक किया तो उसमें एक कट्टा निकला। ये देखकर स्कूल में हड़कंप मच गया। वहीं, छात्र के बैग से अवैध तमंचा मिलने पर प्रधानाचार्य ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने छात्र व उसके एक दोस्त को हिरासत में ले लिया। छात्र ने पूछताछ में बताया कि उसने पसियापुर निवासी अपने दोस्त से तमंचा लिया था।

पुलिस ने जब दूसरे छात्र को पकड़ा तो उसने फाफामऊ के शांतिपुरम मोहल्ले से तमंचा खरीदने की बात बताई। छात्र के मुताबिक, उसका घर सुनसान स्थान पर है और चोरियों का खतरा रहता है। इसी कारण उसने तमंचा खरीदा था। मामले को लेकर विद्यालय के प्रशासनिक हेड नवनीत श्रीवास्तव ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी छात्र पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर सोरांव अशोक कुमार ने बताया कि दोनों छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तमंचा कहां से खरीदा गया, इसकी पड़ताल चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+