Prayagraj : 6 वर्षीय मासूम की गला रेतकर निर्मम हत्या, क्रिकेट खेलते खेलते अचानक गायब हो गया था 'नाजिम'

6 Year Old Boy Murder In Allahabad : एक 6 वर्षीय बच्चे को गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया गया। बताया जा रहा है कि बच्चे का खून से लतपत शव खेत में कुछ अन्य बच्चों द्वारा सबसे पहले देखा गया।

Prayagraj murder of 6 year old boy Nazim suddenly disappeared while playing cricket

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसमे एक 6 वर्षीय बच्चे को गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया गया। बताया जा रहा है कि बच्चे का खून से लतपत शव खेत में कुछ अन्य बच्चों द्वारा सबसे पहले देखा गया। जानकारी अनुसार मासूम की निर्मम हत्या कर जिस खेत में शव को छिपाया गया था उसी के पास कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे, इसी दौरान गेंद को ढूंढते समय एक बच्चे की नजर मासूम के शव पर पड़ी। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते भारी भीड़ जुट गई और मौका-ए-वारदात की जांच पड़ताल कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मासूम की हत्या क्यों और किसने की इसकी जानकारी के लिए पुलिस छानबीन में जुटी है।

Prayagraj murder of 6 year old boy Nazim suddenly disappeared while playing cricket

गला काटकर 6 वर्षीय मासूम की हत्या
दरअसल, पूरा मामला प्रयागराज के मऊआइमा कस्बे के बहराना खानपुर मोहल्ले का है। यहाँ का रहने वाला मोहम्मद कासिम पिछले कुछ वर्षों से पत्नी व बच्चों के साथ रहता है। साथ ही पॉवरलूम चला कर वह अपने परिवार का जीविकोपार्जन चलाता है। उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह वह पत्नी व अपने दोनों बच्चों को छोड़ कर कारखाने में मजदूरी करने चला गया। इस बीच घर से थोड़ी दूर पर स्थित मैदान में बच्चों के साथ कासिम का 6 वर्षीय बेटा मोहम्मद नाज़िम भी खेलने चला गया। उसके साथ खेलने वाले अन्य बच्चों ने बताया कि वह उनके साथ खेलते खेलते अचानक लापता हो गया था।

Recommended Video

    उदयपुर : पत्थर से कुचलकर पहली पत्नी की हत्या, जंगल में लहूलुहान हालत में शव मिलने से सनसनी !

    क्रिकेट खेल रहे बच्चों ने देखा मासूम का शव
    इस बीच जब वहां खेल रहे अन्य बच्चों की गेंद झाड़ियों में जा गिरी। जिसे लेने जब वह बच्चे झाड़ियों के पास पहुंचे तो वहां दो घंटे पहले गायब हुए नाजिम का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। जिसे देखकर बच्चे घबरा गए और उन्होंने शोर मचाया। जिसके बाद वहां पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि झाड़ियों में किसी ने उसकी निर्ममता से गला काट कर हत्या कर दी है।
    दिन दहाड़े हत्या की खबर सुन आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आईपीएस चिराग जैन ने घटनास्थल का मुआयना कर पुलिस कर्मियों को मामले के जल्द खुलासे का निर्देश दिया है। मामले में कार्यवाहक थाना प्रभारी राम बालक का कहना है कि मामले में पूछताछ की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+