Prayagraj MahaKumbh 2025: महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

Prayagraj MahaKumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र से एक बार फिर आग लगने की खबर सामने आ रही है। यह आग मेला क्षेत्र में स्थित सेक्टर-18 में लगी है। टेंट में आग लगने की वजह से आसमान में काला धुआं नजर आ रहा है। वहीं, आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और किसी तरह आग पर काबू पाया।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, महाकुंभ मेला क्षेत्र सेक्टर-18 में टेंट में आग लग गई। आग लगने की यह घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि नागवासुकी के पास टेंट में आग लग गई। अग्निशमन कर्मियों ने किसी तरह आग को बुझाया लेकिन तब तक दो टेंट जल चुके थे।

Prayagraj MahaKumbh 2025

खबर के मुताबिक, नागवासुकी क्षेत्र में बिन्दु माधव मार्ग पर पुलिस का कैंप है, जहां बने टेंट में सुरक्षाकर्मी रहते हैं। गुरुवार दोपहर अचानक एक टेंट में आग लग गई, जिससे अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दो टेंट जल चुके थे। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+