पप्पू गंजिया के आलीशान फार्म हाउस को PDA ने किया जमींदोज, करोड़ों में थी कीमत

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के नेता और भू-माफिया घोषित किए गए जावेद अहमद उर्फ पप्पू गंजिया के नैनी स्थित आलीशान फार्म हाउस पर 23 अक्टूर को प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) का बुलडोजर चला। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। नैनी नए पुल के पीछे बने इस फार्म हाउस की कीमत करोड़ो में बताई जा रही है। बता दें कि सपा नेता ने पीडीए से बगैर नक्शा स्वीकृत कराए अवैध निर्माण कराया था।

Prayagraj Development Authority set up Pappu Ganjias luxurious farm house

दरअसल, कुछ दिन पहले ही पप्पू गंजिया पर रंगदारी का मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें वह जेल भेजा गया है। पप्पू गंजिया नैनी थाने का हिस्ट्रीशीटर भी रह चुका है। इसके ऊपर हत्या हत्या के प्रयास ज़मीन कब्जे, धमकी और रंगदारी के दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। आरोप है पिछली सरकार में इसने ज़मीन का कारोबार करके कई लोगो की ज़मीन पर अवैध कब्जा किया था। आज जिस फार्म हाउस पर पीडीए ने कार्रवाई की है उसमे 3 मंजिला निर्माण बिना नक्शा पास कराए किया गया है और ज़मीन का कुछ हिस्सा भी सरकारी है।

फार्म हाउस की जमीन की अवैध कब्जे की भी अलग से जांच होगी। जावेद अहमद उर्फ पप्पू गंजिया नैनी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पप्पू गंजिया पर नैनी समेत कई थानों में 20 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पप्पू गंजिया को हाल ही में प्रयागराज प्रशासन ने भू माफिया घोषित किया है। वो नैनी इलाके का पार्षद भी रह चुका है। पप्पू गंजिया माफिया अतीक अहमद और सपा के एक कद्दावर नेता का करीबी है। अतीक अहमद के एक और करीबी पर इससे पहले कार्रवाई हुई थी।

प्रयागराज प्रशासन ने बीते माह अतीक अहमद के शार्प शूटर रहे राशिद के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया था। राशिद प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है और कैंट थाने का हिस्ट्रीशीटर है। अभी हाल ही में रंगदारी के एक केस में उसको जेल भी हुई थी, लेकिन बाद में जमानत मिल गई। इलाके के मेहरा परिवार से भी कई बार इसकी गैंग वॉर हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+