प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज में लाखों महिलाओं को देंगे खास तोहफा

प्रयागराज, 21 दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रयागराज का दौरा करेंगे। यहां पीएम मोदी महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान पीएम मोदी महिलाओं से जुड़ी नौ योजनाओं का लाभ लाखों महिलाओं को देंगे। इसके लिए राज्य सरकार ने लाखों महिलाओं को न्योता दिया है जोकि इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम में ग्रुप सखी, बैंक सखी, कम्युनिटी शौचालय चलाने वाली महिलाएं, बीसी सखी, कृषि पालन सखी, बिजली सखी, राशन सखी, कन्या सुमंगल स्कीम और स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं हिस्सा लेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तकरीबन दो घंटे तक प्रयागराज में रुकेंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी काफी जोरो-शोरो से पिछले कुछ दिनों से चल रही थी। खुद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने सोमवार को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया था।

pm

प्रधानमंत्री महिलाओं से जुड़ी तमाम स्कीम का उद्घाटन करेंगे और सीधे महिलाओं के खाते में इन स्कीम का पैसा पहुंचेगा। इन स्कीम के जरिए महिलाओं के खाते में 1000 करोड़ रुपए पहुंचेंगे। जिसमे एसजीएच से जुड़े एक लाख खाते हैं। साथ ही 202 राशन यूनिट का भी उद्घाटन किया जाएगा, जिसका उद्देश्य मुख्यमंत्री कन्या सुमंगल योजना का लाभ 101000 महिलाओं तक पहुंचाना है।

प्रधानमंत्री का कार्यक्रम परेड मैदान में होगा। यहां 85 स्क्वॉयर मीटर का पंडाल तैयार किया गया है, जिसमे 3.5 लाख महिलाओं के बैठने की व्यवस्था है। मैदान में बने स्टेज को एसपीजी के हवाले कर दिया गया है जोकि प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़े प्रोटोकाल को देखती है। कार्यक्रम दो मुख्य हिस्सों में बांटा गया है, पहला हिस्सा प्रधानमंत्री के भाषण से जुड़ा है। इसमे पीएम मोदी 32 महिलाओं के साथ बात करेंगे जो अलग-अलग कलाओं में पारंगत हैं। पीएम मोदी दोपहर 12.45 बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 1.05 बजे परेड मैदान पहुंचेंगे। जहां 1.50 बजे से 2.20 बजे तक पीएम मोदी लोगों को संबोधित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+